फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Salapar-Tattapani road to be completed by 31 December 2022

हिमाचल: 31 दिसंबर 2022 तक पूरा होगा सलापड़-तत्तापानी सड़क का काम

Sat, 10 Sep 2022 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर पुष्पेन्द्र वर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
पुष्पेन्द्र वर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Sep 2022 01:26 PM IST
सार

वर्ष 1980 में शुरू हुए इस निर्माण कार्य के बारे में विभाग की उदासीनता के कारण स्थानीय लोग सड़क, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत  सुविधाओं से वंचित रहे हैं। वर्तमान में सलापड़ से तातापानी के बीच की दूरी 150 किलोमीटर है। 

विज्ञापन
Himachal News: Salapar-Tattapani road to be completed by 31 December 2022
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलापड़ को तत्तापानी से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। राज्य सरकार ने यह जानकारी देते हुए हाईकोर्ट के समक्ष शपथपत्र दायर किया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिए थे कि वह अदालत को बताए कि इस सड़क निर्माण में कितना समय लगेगा। 

विज्ञापन


अदालत को बताया गया कि 67 किलोमीटर की इस सड़क के बचे हुए पांच किलोमीटर के निर्माण कार्य का ठेका 21 अगस्त 2020 को दिया गया था। इसमें से चार किलोमीटर सड़क का निर्माण कर दिया गया है जबकि एक किलोमीटर का निर्माण बाकी है। इसे पूरा करने के लिए 31 अक्तूबर 2022 का समय निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन


एक अगस्त 2022 को भारी बारिश होने से 30 मीटर सड़क बह गई थी। इसकी वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई है। वर्ष 2018 में इस सड़क के डबल लेन निर्माण के लिए 219.43 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। अभी सिर्फ सिंगल लेन के लिए ही भूमि पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल लेन के लिए अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया जाना बाकी है। अदालत को बताया गया कि पांच गांव से अधिग्रहण की गई भूमि के लिए 2.83 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जमा कर दी गई है। बचे हुए आठ गांव के लिए मुआवजा राशि जमा करने बारे राज्य सरकार के पास आवेदन किया गया है। सड़क के शीघ्र निर्माण के लिए इसे छह भागों में बांटा गया है। 


सड़क निर्माण को लटकाए जाने पर हाई कोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। पिछले आदेशों में अदालत ने कहा था कि वर्ष 1980 में शुरू हुए इस निर्माण कार्य के बारे में विभाग की उदासीनता के कारण स्थानीय लोग सड़क, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत  सुविधाओं से वंचित रहे हैं। वर्तमान में सलापड़ से तातापानी के बीच की दूरी 150 किलोमीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed