{"_id":"63ba908e6e262a29d00ac52a","slug":"himachal-news-rooms-and-toyota-fortuner-allotted-to-seven-cabinet-minister-in-himachal-pradesh-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Cabinet: नए मंत्रियों को सचिवालय में कमरे आवंटित, फॉर्च्यूनर में करेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Cabinet: नए मंत्रियों को सचिवालय में कमरे आवंटित, फॉर्च्यूनर में करेंगे सफर
Sun, 08 Jan 2023 08:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:54 PM IST
सार
मंत्री और सीपीएस बनाए जाने से सचिवालय सामान्य प्रशासन की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। सचिवालय में स्टाफ की कमी है। मंत्री और सीपीएस मनपसंद स्टाफ की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सचिवालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद रविवार को ही मंत्रियों को फॉर्च्यूनर और सचिवालय में कमरों का भी आवंटन कर दिया गया है। वहीं, मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) के लिए भी कमरों का आवंटन कर दिया गया है। शपथ समारोह समाप्त होने के बाद मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और सीपीएस राम कुमार सहित अन्य अपने कमरों में बैठ गए।
विज्ञापन
करीब 75 हजार करोड़ के कर्जे में डूबी सरकार में उपमुख्यमंत्री और सीपीएस बनाए जाने से वित्तीय बोझ बढ़ेगा। अभी मंत्रियों के लिए कोठियां और सीपीएस के लिए टाइप -6 फ्लैट दिया जाना है। इधर, मंत्री और सीपीएस बनाए जाने से सचिवालय सामान्य प्रशासन की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
सचिवालय में स्टाफ की कमी है। मंत्री और सीपीएस मनपसंद स्टाफ की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रियों को विभागों का आवंटन और सीपीएस को मंत्रियों के साथ अटैच किए जाने से विभागों से सचिवालय में कर्मचारियों की तैनाती करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
इन कमरों में बैठेंगे मंत्री
नए मंत्री कमरा नंबर पूर्व मंत्री
धनीराम शांडिल ई 123 सरवीण चौधरी
चंद्र कुमार ई 115 महेंद्र सिंह
हर्षवर्द्धन चौहान ई 131 सुरेश भारद्वाज
जगत सिंह नेगी ई 229 (ए) राजीव सैजल
रोहित ठाकुर ई 221 वीरेंद्र कंवर
अनिरुद्ध सिंह ई 321 राकेश पठानिया
विक्रमादित्य सिंह ई 328 गोविंद सिंह ठाकुर
सीपीएस कमरा नंबर
सुंदर सिंह ई 16 (जी)
मोहन लाल ब्राक्टा ई 23 (जी)
राम कुमार ई 14 (जी)
आशीष बुटेल ई 318
किशोरी लाल बी 14
संजय अवस्थी ई 207 (बी)