{"_id":"63b97029a4f7ef0227423e99","slug":"himachal-news-renukaji-dam-project-construction-work-will-be-started-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुकाजी बांध: इसी साल शुरू होगा सुरंगों का निर्माण, बनेंगी तीन डायवर्सन सुरंगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुकाजी बांध: इसी साल शुरू होगा सुरंगों का निर्माण, बनेंगी तीन डायवर्सन सुरंगें
Sun, 08 Jan 2023 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Jan 2023 12:51 PM IST
सार
परियोजना के महाप्रबंधक एमके कपूर ने बताया कि रेणुकाजी बांध परियोजना का काम जल्द शुरू होगा। इसी साल परियोजना के निर्माण को लेकर सबसे पहले डायवर्सन सुरंगों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
रेणुका बांध का ब्लू प्रिंट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय महत्व की रेणुकाजी बांध परियोजना का निर्माण इसी साल शुरू होने की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं। परियोजना का कार्य शुरू होने से पहले तीन सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। ये सुरंगें डेढ़-डेढ़ किलोमीटर लंबी होंगी, ताकि नदी के पानी का बहाव मोड़कर इन सुरंगों की ओर किया जा सके। इस कार्य पर करीब 500 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, बीते दिन जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे विशेष मुख्य सचिव बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा राम सुभग सिंह ने भी इसके संकेत दिए। उम्मीद जताई जा रही है कि दशकों से लंबित रेणुकाजी बांध परियोजना का निर्माण कार्य इसी साल शुरू होगा। बीते साल 27 दिसंबर को रेणुकाजी बांध परियोजना का शिलान्यास किए एक साल का वक्त हो चुका है, लेकिन अभी तक बांध परियोजना के निर्माण में एक भी ईंट नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
रेणुकाजी बांध परियोजना के महाप्रबंधक एमके कपूर ने बताया कि रेणुकाजी बांध परियोजना का काम जल्द शुरू होगा। इसी साल परियोजना के निर्माण को लेकर सबसे पहले डायवर्सन सुरंगों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बजट मिलते ही सुरंगों का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
24 किलोमीटर लंबी बनेगी झील
वर्ष 2018 में परियोजना का प्राक्कलन 6947 करोड़ का है। इसमें पानी की आपूर्ति पर 6647.46 करोड़, जबकि बिजली पर 299 करोड़ रुपये की लागत शामिल है। परियोजना परिव्यय का 90 प्रतिशत केंद्र सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। यहां 24 किलोमीटर लंबी झील बनेगी, जिसका नाम परशुराम सागर रखा जाएगा। परियोजना से क्षेत्र की 20 पंचायतों के 41 गांव और 7000 की आबादी प्रभावित होगी। जबकि, 346 परिवार बेघर होंगे।