{"_id":"605b206f8ebc3ec86f6c15a7","slug":"himachal-news-rajkiya-adhyapak-sangh-ultimatum-to-higher-education-department-for-promotion-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक पदोन्नति नहीं हुई तो निदेशालय का घेराव करेगा अध्यापक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक पदोन्नति नहीं हुई तो निदेशालय का घेराव करेगा अध्यापक संघ
Wed, 24 Mar 2021 04:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Mar 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों के विभिन्न वर्गों की 31 मार्च तक पदोन्नतियां नहीं होने की स्थिति में राजकीय अध्यापक संघ पहली अप्रैल से शिक्षा निदेशालय का घेराव करेगा। बुधवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अगुवाई में उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों से मुलाकात कर उन्हें अल्टीमेटम दिया। राजकीय अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक उच्च शिक्षा को लिखित में धरने का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 28 फरवरी को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से शिक्षा विभाग को पदोन्नति का 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन
ऐसे में अगर शिक्षा विभाग शिक्षकों की पदोन्नति एवं अन्य मुद्दों का निपटारा नहीं करता है तो 31 मार्च के बाद संघ शिक्षा निदेशालय का घेराव करने पर विवश होगा। अप्रैल के पहले हफ्ते में प्रदेश के शिक्षक शिक्षा निदेशालय का घेराव करेंगे। संघ ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को मिलकर टीजीटी वर्ग की वारिष्ठता सूची जारी करने एवं पीटीआई शिक्षकों की पदोन्नति सूची में संशोधन करने के लिए भी एक हफ्ते का समय दिया। संघ ने प्रवक्ताओं और प्रधानाचार्य के दो टाइम हाजिरी लगाने पर भी आपत्ति दर्ज की।
विज्ञापन