{"_id":"617297d897745452695b7b86","slug":"himachal-news-punjab-cm-charanjit-singh-channi-election-campaign-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: 25 को मुख्यमंत्री जयराम के घर में गरजेंगे पंजाब के सीएम चन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: 25 को मुख्यमंत्री जयराम के घर में गरजेंगे पंजाब के सीएम चन्नी
Sat, 23 Oct 2021 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Oct 2021 11:27 AM IST
सार
कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश नहीं आएंगे।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में 25 अक्तूबर को पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में चन्नी मंडी संसदीय सीट के नाचन विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्रंग विधानसभा क्षेत्र के टकोली में प्रचार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर का शनिवार से जुब्बल-कोटखाई दौरा शुरू होगा।
विज्ञापन
24 को राठौर ननखड़ी और 25 को मंडी के नाचन में चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा 25 अक्तूबर को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में आएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 और 27 को मंडी में चुनावी रैलियां करेंगे। मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई विधानसभा के उपचुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार अब रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू नहीं आएंगे हिमाचल
कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश नहीं आएंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिद्धू की व्यस्तता के चलते उनके कार्यक्रम तय नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन