{"_id":"66c87004f4e1dbd7d30b7b6a","slug":"himachal-news-preparations-underway-to-buy-dung-and-manure-from-farmers-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: किसानों से गोबर और खाद खरीद की तैयारी, ब्लॉक स्तर पर कमेटियों का किया जाएगा गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: किसानों से गोबर और खाद खरीद की तैयारी, ब्लॉक स्तर पर कमेटियों का किया जाएगा गठन
Fri, 23 Aug 2024 04:48 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:48 PM IST
सार
हिमाचल में सरकार द्वारा गोबर खरीद की गारंटी पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी है। गोबर खरीद के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी। इसके अलावा किसानों द्वारा तैयार की खाद के सैंपलों की भी जांच की जाएगी। कृषि सचिव पी पालरासु ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सरकार ने चुनावों के समय प्रदेश के लोगों की दी 10 गारंटियों में से एक गोबर खरीद की गारंटी पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना को मूर्त रूप देने के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी।
विज्ञापन
कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ, पशु चिकित्सा अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी कमेटी के सदस्य होंगे। गोबर-खाद खरीद के लिए यह कमेटी किसानों का पंजीकरण और प्रमाणीकरण करेगी। इसके अलावा किसानों द्वारा तैयार की खाद के सैंपलों की भी जांच की जाएगी। कृषि सचिव पी पालरासु ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि गोबर खरीद शुरू करने से पहले ब्लॉक स्तर पर क्लस्टर तैयार किए जाएं।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग संबंधित ब्लॉक के किसानों से गोबर खरीदना शुरू करेगा। पहले चरण में योजना उन ब्लॉक में शुरू होगी जहां हैं कृषि अथवा बागवानी विभाग के फार्म हैं। पशु पालकों से दो रुपये प्रति किलो की दर से खाद खरीद कर कृषि बागवानी फार्म में इस्तेमाल की जाएगी। किसान-बागवान भी इस खाद को खरीद कर प्राकृतिक खेती के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन