{"_id":"6376271aa26c9b7c784b8cdf","slug":"himachal-news-pre-placement-job-offers-in-iit-mandi-by-microsoft-and-uber","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी मंडी : पढ़ाई के दौरान ही नामी कंपनियों में नौकरी के ऑफर, माइक्रोसॉफ्ट सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी मंडी : पढ़ाई के दौरान ही नामी कंपनियों में नौकरी के ऑफर, माइक्रोसॉफ्ट सबसे आगे
Thu, 17 Nov 2022 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:51 PM IST
सार
सबसे अधिक नौकरियों के ऑफर आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट दे रही है। जबकि उबेर सबसे अधिक पैकेज दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान ही देश की नामी कंपनियों में नौकरी (प्री प्लेसमेंट) के ऑफर मिल रहे हैं। सत्र 2022-23 (16 नवंबर 2022 तक) में 69 पीपीओ मिल चुके हैं, जो पिछले सत्र के मुकाबले 23 फीसदी अधिक हैं। सबसे अधिक 11 नौकरियों के ऑफर आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट दे रही है। जबकि उबेर सबसे अधिक पैकेज दे रही है। संस्थान की ओर से छह महीने की इंटर्नशिप का प्रावधान करने से अधिक संख्या में छात्रों को पूरे सेमेस्टर का इंटर्नशिप मिला। इसलिए अंडर ग्रेजुएट छात्रों के लिए प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) बढ़े रहे हैं।
विज्ञापन
2019 में शुरू नए यूजी प्रोग्राम यानी डेटा साइंस, इंजीनियरिंग फिजिक्स और बायो इंजीनियरिंग के छात्र भी इस वर्ष रिक्रूटमेंट ड्राइव में भाग ले रहे हैं। इंटर्नशिप की मजबूत व्यवस्था करने के परिणामस्वरूप हमारे छात्रों को मिलने वाले पीपीओ में वृद्धि हुई है। ड्राइव अभी जारी है, इसलिए आने वाले महीनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत ज्यादा पीपीओ मिल चुके हैं। -तुषार जैन, सलाहकार, प्लेसमेंट सेल आईआईटी मंडी
विज्ञापन
देश की टाप छह कंपनियां प्लेसमेंट
माइक्रोसॉफ्ट 11
सैमसंग 10
(रिसर्च इंस्टीट्यूट बंगलूरू)
अमेजन 07
एरिस्टा नेटवर्क्स 06
एक्सेंचर 04
उबेर 03
यहां पहली बार हुई प्लेसमेंट
पहली बार नियुक्ति करने वालों में स्प्रिंकलर, टेक्सस इंस्ट्रूमेंट्स, उबेर, अरिस्टा नेटवर्क्स, रैडिसिस, ओडीई, जोमैटो, आकाश, बायजू, नोहारा होल्डिंग्स इंक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
वर्ष पीपीओ (प्रीप्लेसमेंट ऑफर)
2022 69
2021 56
2020 40
2019 34