{"_id":"6319dae5d1e411670b234e08","slug":"himachal-news-polytechnic-colleges-new-session-will-start-in-october-2022-first-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा बोर्ड: अक्तूबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा बोर्ड: अक्तूबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
Fri, 09 Sep 2022 12:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:42 PM IST
सार
प्रदेश के बहु तकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 अक्तूबर में शुरू किया जाएगा। नए सत्र की शुरुआत नए अभ्यर्थियों के लिए योग कार्यक्रम से की जाएगी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के बहु तकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 अक्तूबर से शुरू होगा। नए सत्र की शुरुआत एन्वायरमेंट और योग कार्यक्रमों से की जाएगी। बहु तकनीकी संस्थानों के लिए ऐसा करने का प्रावधान नई शिक्षा नीति के तहत किया गया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सूबे के बहु तकनीकी संस्थानों में नया शैक्षणिक सत्र 2022-23 अक्तूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू होगा।
विज्ञापन
नए सत्र का आगाज संस्थान में आने वाले अभ्यर्थियों को शुरुआती एक सप्ताह तक संस्थान व संबंधित क्षेत्र की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को संबंधित क्षेत्र का भ्रमण करवाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र की संस्कृति से भी रू-ब-रू करवाया जाएगा। बहु तकनीकी संस्थान का भी अभ्यर्थियों को भ्रमण करवाया जाएगा। उन्हें संस्थान की सभी लैबों और अन्य क्षेत्रों से अवगत करवाया जाएगा। यह कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र के शुुरू होने के सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को एक सप्ताह तक सुबह रोजाना योग क्रियाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
प्रदेश के बहु तकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 अक्तूबर में शुरू किया जाएगा। नए सत्र की शुरुआत नए अभ्यर्थियों के लिए योग कार्यक्रम से की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को संबंधित क्षेत्र की आबोहवा और संस्कृति से भी अवगत करवाया जाएगा। - आरके शर्मा, सचिव, हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला
विज्ञापन