फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: political party leader and government officer in new year cocktail and dance party in Palampur hotel

पालमुपर के पास होटल में नेता, अफसर और विदेशी डांसर ने लगाए ठुमके

Sun, 10 Jan 2021 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Jan 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: political party leader and government officer in new year cocktail and dance party in Palampur hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पालमपुर के पास एक होटल में नए साल की पार्टी में विदेशी डांसर के डांस के बीच एक नेता और एक विभाग के कुछ अफसरों की मौजूदगी ने सियासी हलचल मचा दी है। सूत्रों के अनुसार कोरोना के बीच आयोजित पार्टी में नाच, गाना और शराब सब कुछ परोसा गया। पार्टी में डांस के लिए कजाकिस्तान की एक विदेशी डांसर को बुलाया गया था। पार्टी में एक बड़े नेता और एक विभाग के कुछ अफसर भी शामिल हुए। पार्टी में नेता और कुछ अफसरों की मौजूदगी की भनक जैसे ही कुछ दिन बाद सियासी गलियारों में लगी तो अब अंदरखाते राजनीतिक भूचाल मच गया है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने जब नेता से पूछा तो पहले तो मुकर गए कि उन्होंने विदेशी डांसर की पार्टी में भाग लिया। लेकिन, कुछ तथ्य देने के बाद नेता ने माना कि वह 31 दिसंबर को होटल में तो गए थे लेकिन पार्टी के बारे उनको कोई जानकारी नहीं है। वह होटल में अपने परिवार के साथ गए थे। वहीं, पार्टी के आयोजनकर्ता होटल के मालिक से भी जब पूछा गया तो उन्होंने भी पहले आयोजन को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। लेकिन, कुछ तथ्य देने के बाद उन्होंने माना कि नए साल पर होटल में पार्टी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होटल में कमरे बुक करवाने वाले पर्यटकों के लिए ड्रिंक और डांस वाली पार्टी का आयोजन किया था। कहा कि होटल में जो नेता आए थे, वह उनके प्रिय मित्र हैं। पार्टी में जो अफसर आए थे, वे भी उनके पुराने मित्र हैं। पार्टी में सिर्फ 50 लोग थे। ऐसी पार्टियां होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कजाकिस्तान की महिला डांसर ने कथक नृत्य पेश किया था। उधर, नए साल पर शराब और विदेशी डांस वाली पार्टी में जनता के नुमाइंदे नेता और सरकार के चेहरे माने जाने वाले अफसरों की मौजूदगी को लेकर अंदरखाते विरोधियों ने मोर्चा खोल दिया है। अब इसे लेकर सियासत गरमाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed