फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: PM narendra modi speech from ridge maidan shimla

PM Modi Shimla Visit: टका बेंच पर नहीं, पीएम मोदी के लिए पहली बार रिज पर सजेगा मंच

Mon, 23 May 2022 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 May 2022 10:41 AM IST
सार

31 मई को अपने नेतृत्व में केंद्र सरकार का आठ साल का जश्न मनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला आ रहे हैं। वह प्रदेश विधानसभा चुनाव की हुंकार भी भरेंगे।

विज्ञापन
himachal news: PM narendra modi speech from ridge maidan shimla
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पहली बार टका बेंच नहीं, बल्कि शिमला के रिज मैदान पर मंच सजेगा। इससे पीएम रिज पर इकट्ठा हो रहे लोगों के ज्यादा नजदीक होंगे। इससे पहले अन्य प्रधानमंत्रियों की तरह मोदी भी टका बेंच से ही रिज पर जनता को संबोधित करते रहे हैं। 31 मई को अपने नेतृत्व में केंद्र सरकार का आठ साल का जश्न मनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला आ रहे हैं। वह प्रदेश विधानसभा चुनाव की हुंकार भी भरेंगे। 

विज्ञापन


जयराम सरकार रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुट गई है। चार-पांच महीने के बाद हिमाचल में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह मिशन रिपीट चाह रही है। प्रदेश में इस बडे़ कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे भाजपा की चुनावी रणनीति भी है। मोदी सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर पूरे देश में जिला स्तर पर आयोजन हो रहे हैं। देश भर में जिला मुख्यालयों पर बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। इन लोगों को शिमला के रिज मैदान से संबोधित किया जाएगा। केंद्र सरकार अपनी आठ साल की उपलब्धियां गिनाएगी। 
विज्ञापन


संगठनात्मक जिला शिमला में घर-घर जाकर बुलाए जाएंगे लोग 
भाजपा कार्यकर्ता संगठनात्मक जिला शिमला में घर-घर जाएंगे और हर व्यक्ति को बुलाएंगे। संगठनात्मक जिला शिमला के तहत पूरा शिमला शहर, कसुम्पटी और शिमला ग्रामीण विधानसभा हलके आते हैं। इस जिले से 15 हजार लोगों को जुटाया जाएगा। बाकी लोग शिमला, सोलन, किन्नौर और अन्य जिलों के लक्षित क्षेत्रों से आएंगे। भाजपा समर्थित घरों पर झंडे और स्टिकर भी लगाए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आज हमीरपुर में होगी बैठक, तय हो सकती है कोर ग्रुप की बैठक की तिथि 
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के विवाह की सालगिरह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, अधिकांश मंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और संगठन के अन्य नेता हमीरपुर जाएंगे। वे वहां बैठक भी करेंगे और कोर ग्रुप की अगली बैठक की तिथि भी तय कर सकते हैं। यह बैठक जून के पहले सप्ताह में होगी। 

रिज मैदान को किया जा रहा चकाचक
पीएम के शिमला आगमन को लेकर रिज मैदान को चकाचक करने का काम शुरू हो गया है। शनिवार रात को मालरोड की टारिंग की गई। टारिंग का कार्य लिफ्ट से मालरोड की तरफ किया जा रहा है। रविवार को भी मालरोड पर टारिंग का कार्य दिन भर चला रहा। मंगलवार तक रिज मैदान पर टारिंग का कार्य पूरा कर चकाचक किया जाएगा। रेलिंग में रंग रोगन का कार्य भी चल रहा है।

मालरोड के भीति चित्र संवार रहे आदित्य
आदित्य सिंह ठाकुर मालरोड क्षेत्र में बने भीति चित्र (वॉल पेंटिंग) संवार रहे हैं। जिला प्रशासन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। आदित्य कोटखाई के रहने वाले हैं। हैदराबाद से आर्ट में मास्टर डिग्री की है। पिछले एक हफ्ते से आदित्य सीटीओ, स्कैंडल पाइंट और शेरे पंजाब के पास हिमाचली संस्कृति से संबंधित चित्रों को निखार रहे हैं।

रानी झांसी पार्क में भी सुन सकेंगे भाषण 
रिज मैदान पर करीब नौ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा सकती है। समारोह में भाजपा 50 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा कर रही है। कार्यकर्ताओं को पीएम का भाषण सुनने में परेशानी न हो, इसके लिए रानी झांसी पार्क में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। यहां करीब तीन हजार कार्यकर्ता आराम से बैठ सकते हैं। लिफ्ट पर लगी एलईडी स्क्रीन पर भी भाषण लाइव चलेगा।

अनाडेल हेलीपैड पर उतरेंगे पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर अनाडेल हेलीपैड पर उतरेगा। सरकार ने जुब्बड़हट्टी और कल्याणी हेलीपैड को रिजर्व में रखा है। तीनों हेलीपैड पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर 31 मई को रिज मैदान शिमला पर भाजपा का राष्ट्रीय कार्यक्रम होगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पांच हजार पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। एसपीजी और आईबी के अधिकारी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्य सचिव और प्रधान सचिव गृह ने खुद इस आयोजन का जिम्मा संभाला है।


मोदी हिमाचल विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगे। हिमाचल में भाजपा सरकार के पांच साल का कार्यकाल दिसंबर में पूरा होने जा रहा है। ऐसे में मोदी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर नई ऊर्जा का संचार करेंगे। मोदी के शिमला दौरे को लेकर सरकार तैयारियों में जुट गई है। सुरक्षा की दृष्टि से ऐतिहासिक रिज मैदान पर सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद करने के लिए सरकार स्तर पर बैठकों का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed