फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: pm narendra modi interacts virtually with covid vaccination beneficiary of himachal pradesh

हिमाचल में 100 फीसदी लोगों को पहली डोज: पीएम मोदी बोले- कोरोना से लड़ाई में चैंपियन बना राज्य, स्वास्थ्यकर्मियों को दिया ये लक्ष्य

Mon, 06 Sep 2021 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Sep 2021 12:09 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि दूसरी डोज में भी इसी जुनून को बनाए रखना है। इसमें भी हिमाचल को नंबर वन रखना है। 

विज्ञापन
Himachal News: pm narendra modi interacts virtually with covid vaccination beneficiary of himachal pradesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज में हिमाचल के अव्वल रहने पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि दूसरी डोज में भी इसी जुनून को बनाए रखना है। इसमें भी हिमाचल को नंबर वन रखना है। 

लाहौल-स्पीति के वैक्सीनेशन लाभार्थी नवांग उपासक से पीएम नरेंद्र ने यह भी जानना चाहा कि अटल टनल के बन जाने के बाद लाहौल-स्पीति के जनजीवन में किस तरह का बदलाव आया। नवांग ने कहा कि होम स्टे बन रहे हैं। क्षेत्र में पर्यटन को पंख लग रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रदेश के कोविड टीकाकरण लाभार्थियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। सिविल अस्पताल डोडरा क्वार के डॉक्टर राहुल ने पीएम को बताया कि कोरोना वायरस से बचाव और टीकाकरण के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को घर-घर जाकर इस बारे में जागरूक कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीटरहॉफ में वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। जयराम ठाकुर ने बताया कि 30 नवंबर तक दूसरी डोज का लक्ष्य तय किया गया है। पहली डोज का लक्ष्य 53.77 लाख था। 55 लाख लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया है। 72 लाख से ज्यादा लोगों को अब तक कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर की 84 वर्षीय महिला लाभार्थी से बात की। वार्ड नंबर दो की रहने वाली निर्मला देवी ने कहा, बाजू में दर्द भी ठीक हो गया, डबल फायदा हुआ। महिला ने सभी लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें बुजुर्गों का आशीर्वाद चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed