फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Pashu Mitra Recruitment Process Put On Hold Until Further Order

Himachal News: पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया पर अगले आदेशों तक लगी रोक, शारीरिक परीक्षा पर हुआ था विवाद

Mon, 16 Feb 2026 04:11 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Feb 2026 04:11 PM IST
सार

Himachal Pashu Mitra Bharti: हिमाचल प्रदेश में आलोचनाओं में घिरी पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Himachal News Pashu Mitra Recruitment Process Put On Hold Until Further Order
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रही शारीरिक परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। निदेशक पशुपालन की ओर से प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी नियंत्रक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया को रोकने के आदेश दिए गए हैं। पशुपालन विभाग की ओर से 500 पदों पर पशु मित्र की भर्ती को लेकर शारीरिक परीक्षा में 25 किलो का कट्टा उठवा कर दौड़ लगवाने को लेकर उठ रहे विवाद के बाद यह फैसला लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते यह निर्णय लेना आवश्यक हो गया था। अगली सूचना तक कोई भी शारीरिक परीक्षण आयोजित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


इस फैसले से प्रदेशभर में पशु मित्र भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है। कई जिलों में शारीरिक परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। अब उम्मीदवारों को आगामी निर्देशों का इंतजार रहेगा। पशु पालन विभाग का मानना है कि जल्द ही नई तिथि व संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पशु मित्र भर्ती को लेकर शारीरिक परीक्षा में 25 किलो का कट्टा उठवा कर दौड़ लगवाने का लोगों ने विरोध किया था। इस पर सरकार ने स्पष्टीकरण दिया था कि परीक्षा सुरक्षा और कार्यक्षमता के लिए जरूरी है न कि प्रतियोगिता के लिए। लेकिन अब प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इस पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन

उपमंडलीय पशुपालन विभाग ज्यूरी में 19 पदों के लिए आए थे 206 आवेदन
प्रदेश में पशुपालन विभाग के तहत आयोजित की जा रही पशु मित्र भर्ती पर रोक लग गई है। प्रशासनिक कारणों के चलते इस भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया है। उपमंडल पशु चिकित्सालय ज्यूरी की ओर से भी 19 पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे और 21 फरवरी को इन पदों के लिए शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया प्रस्तावित की गई थी। प्रशासन ने भी अभ्यर्थियों को आगामी आदेशों तक इंतजार करने और किसी भी प्रकार के भ्रामक अफवाहों से बचने की हिदायत दी है।

हिमाचल प्रदेश पशु पालन विभाग निदेशक के आदेशों के बाद पशु मित्र भर्ती के लिए फिजिकल ग्राउंड टेस्ट पर लगी रोका लगा दी गई है। विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि अब आगले आदेशों तक भर्ती प्रक्रिया स्थगित हो गई है। इस अधिसूचना के बाद पशु मित्र भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को मायूसी हाथ लगी है। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ज्यूरी के तहत रामपुर और कुमारसैन उपमंडल में 21 फरवरी को पीजी कॉलेज रामपुर के मैदान में शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया आयोजित होनी थी। पशु मित्रों के कुल 19 पदों के विभाग के पास 206 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। बताते चलें कि रामपुर उपमंडल के ग्रामीण इलाकों में पशु पालन विभाग में रिक्त पड़े पदों से पशु पालकों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। रिक्त पदों के कारण पशुओं के उपचार संबंधी समस्याओं से ग्रामीण लंबे समय से चल रही हैं। पशु मित्र भर्ती से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलने की आस जगी थी, लेकिन अब इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया पर अगले आदेशों तक रोक लग गई है।

उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ज्यूरी के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि विभाग के निदेशक के आदेशानुसार पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed