फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: OPD will be started in Hospitals soon

प्रदेश में घटे कोरोना के मामले, बड़े अस्पतालों में शुरू होगी ओपीडी

Sun, 10 Jan 2021 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Jan 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: OPD will be started in Hospitals soon
आईजीएमसी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार हिमाचल के बड़े अस्पतालों में ओपीडी शुरू करने की तैयारी में है। इसे लेकर सरकार ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक और सीएमओ से फीडबैक मांग लिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश के कई अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी थी। आईजीएमसी में मेडिसन ओपीडी बंद थी। रिपन अस्पताल में भी कोरोना के अलावा अन्य मरीजों का उपचार नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन


अब हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। प्रदेश में अब 1 हजार एक्टिव मामले रह गए है। इसके साथ ही हिमाचल में कोरोना से डेथ रेट भी 0.4 रह गया है। 96 फीसदी के हिसाब से कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल अफसरों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में भले ही कोरोना के मामलों में कमी आ रही हो लेकिन, सैंपल की संख्या में कमी नहीं आनी चाहिए। प्रतिदिन 8 हजार से अधिक सैंपल लेने को कहा है। 
विज्ञापन


कोविड वैक्सीन केंद्रों की आपस में दूरी 15 से 20 किलोमीटर रहेगी
हिमाचल प्रदेश में एक केंद्र से दूसरे कोविड वैक्सीन सेंटर की दूरी 15 से 20 किलोमीटर की रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, जिला चिकित्सा अधिकारियों को जगह चयनित करने के निर्देश दिए हैं। सभी वैक्सीन सेंटर एक दूसरे से जुड़े होंगे। विभाग ने पहले दिन वैक्सीन लगाने वाले 90 हजार के करीब लोगों की सूची तैयार कर दी है। इसमें डॉक्टर, नर्स, वेक्सीनेटर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है। हिमाचल में 350 वैक्सीन बनने प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed