फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Notification of land acquisition of 14 villages for Kangra airport expansion

Himachal News: कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार को 14 गांवों की भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना

Sun, 18 Aug 2024 10:54 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 18 Aug 2024 10:54 AM IST
सार

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार के लिए बाग, बल्ला, वरसवालकड़, भेडी, डुग्यारी खास, गगल खास, झिकली इच्छी, मुंगरेहड, सहौड़ा और जनौर गांवों के लिए भूमि अधिग्रहण अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन
Himachal News Notification of land acquisition of 14 villages for Kangra airport expansion
गगल एयरपोर्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार के लिए 14 गांवों के भू अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो गई। इनमें कांगड़ा तहसील के दस और शाहपुर तहसील के चार गांव शामिल हैं। कांगड़ा तहसील में बाग, बल्ला, वरसवालकड़, भेडी, डुग्यारी खास, गगल खास, झिकली इच्छी, मुंगरेहड, सहौड़ा और जनौर गांवों के लिए भूमि अधिग्रहण अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


इसी तरह शाहपुर तहसील में रछयालू, जुगेहड़, भडोत और क्योड़ी गांव आते हैं। इनमें कुल 122-54-86 हेक्टेयर भूमि का अर्जन होगा। अधिग्रहण की जा रही भूमि में 9,678 फलदार, 18,250 बगैर फलदार यानी कुल 27,928 वृक्ष शामिल हैं। कुल निर्माण 1,46,089 वर्ग मीटर में फैला है। यह अधिसूचना प्रधान सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन देवेश कुमार ने जारी की है। इसके साथ ही विस्तार कार्य गति पकड़ लेंगे। यह अधिग्रहण भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 19 में प्रदत्त शक्तियों के तहत हो रहा है। 
विज्ञापन

 

किस गांव की कितनी भूमि का होना है अधिग्रहण
कांगड़ा तहसील में 87-26-80 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। तहसील कांगड़ा में बाग गांव की 04-65-55 हेक्टेयर, बल्ला की 07-15-14, वरसवालकड़ की 21-38-44, भेडी की 03-29-18, डुग्यारी खास की 01-33-99, गगल खास की 20-65-31, झिकली इच्छी में 14-37-29, मुंगरेहड़ की 01-86-54, सहौड़ा की 02-99-39 और सनौरा गांव की 09-55-97 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। तहसील शाहपुर के रछयालू में 26-63-48, जुगेहड़ में 02-60-66, भडोत में 0-12-22 और क्योड़ी में 05-91-70 हेक्टेयर भूमि भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed