{"_id":"5f4b9dc58ebc3e3cf4397e8f","slug":"himachal-news-new-principal-chief-conservator-of-forests-head-of-forest-force-may-be-appointed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए पीसीसीएफ हॉफ की आज हो सकती है घोषणा, इन्हें मिल सकती है नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए पीसीसीएफ हॉफ की आज हो सकती है घोषणा, इन्हें मिल सकती है नियुक्ति
Mon, 31 Aug 2020 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश वन विभाग को सोमवार को नया प्रधान मुख्य अरण्यपाल (पीसीसीएफ) हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स मिल सकता है। पिछले हफ्ते 24 अगस्त को नए पीसीसीएफ की नियुक्ति के लिए गठित चयन समिति की बैठक हो चुकी है। बैठक में वरिष्ठता के आधार पर 1985 बैच की डॉ. सविता सबसे आगे हैं। सविता वर्तमान पीसीसीएफ हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स अजय कुमार की पत्नी हैं और अभी पीसीसीएफ वन्यजीव का पद संभाल रही हैं।
विज्ञापन
अजय कुमार सोमवार को रिटायर हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मौजूदा अधिकारियों में 1986 बैच की अर्चना शर्मा के नाम पर भी चर्चा हुई है। सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठता को तरजीह देते हुए डॉ. सविता का नाम लगभग तय हो गया है। सोमवार को उनके नाम की घोषणा हो सकती है। सविता या अर्चना में से किसी एक के पीसीसीएफ हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स बनने से हिमाचल वन विभाग को पहली बार महिला हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स मिल सकती हैं।
विज्ञापन