फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: monsoon to retreat by end of next week

सप्ताह के अंत तक हिमाचल से मानसून विदा होने के आसार

Mon, 21 Sep 2020 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Sep 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: monsoon to retreat by end of next week
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल से इस सप्ताह के अंत तक मानूसन विदा हो जाएगा। बीते एक सप्ताह से प्रदेश में मानसून कमजोर हो हुआ है। मौसम खुलने के साथ ही अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। रविवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


उधर, मानसून सीजन में इस साल अभी सामान्य से 23 फीसदी कम बादल बरसे हैं। कुल्लू और बिलासपुर जिला को छोड़कर पूरे प्रदेश में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। रविवार को राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रहे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहा। बीते पांच दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर पूरी तरह से थम चुका है।
विज्ञापन


रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.7, बिलासपुर में 34.5, हमीरपुर में 34.2, भुंतर में 33.8, कांगड़ा में 33.1, सुंदनगर में 32.9, चंबा में 32.4, सोलन में 32.0, नाहन में 30.7, धर्मशाला में 27.8, शिमला में 26.4, कल्पा में 26.3, केलांग में 23.3 और डलहौजी में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed