फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Mohit Chauhan and Pratibha Thakur virtual marriage Amid Covid in Noida

वर्चुअल शादी: पंडित ने ऑनलाइन मंत्र पढ़े, माता-पिता ने दिया आशीर्वाद

Sun, 02 May 2021 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 May 2021 09:02 PM IST
सार

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो के 14 एवेन्यू निवासी मोहित चौहान और प्रतिभा ठाकुर ने कोरोना संक्रमण में सावधानी बरती और वर्चुअल शादी की। पंडित ने ऑनलाइन मंत्र पढ़े और माता-पिता व अन्य मेहमानों ने आशीर्वाद दिया। फ्लैट के अंदर केवल नवविवाहित जोड़ा ही था। हालांकि, दोनों का सपना धूमधाम से शादी करने का था और उसकी तैयारी भी कर ली थी, लेकिन कोरोना के कारण सावधानी बरतकर मिसाल पेश की। 

विज्ञापन
Himachal News: Mohit Chauhan and Pratibha Thakur virtual marriage Amid Covid in Noida
मोहित चौहान और प्रतिभा ठाकुर ने वर्चुअल शादी की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो के 14 एवेन्यू निवासी मोहित चौहान और प्रतिभा ठाकुर ने कोरोना संक्रमण में सावधानी बरती और वर्चुअल शादी की। पंडित ने ऑनलाइन मंत्र पढ़े और माता-पिता व अन्य मेहमानों ने आशीर्वाद दिया। फ्लैट के अंदर केवल नवविवाहित जोड़ा ही था। हालांकि, दोनों का सपना धूमधाम से शादी करने का था और उसकी तैयारी भी कर ली थी, लेकिन कोरोना के कारण सावधानी बरतकर मिसाल पेश की। 

विज्ञापन


मोहित चौहान और प्रतिभा ठाकुर एक-दूसरे को पांच साल से जानते हैं। मोहित ने बताया कि इस साल जनवरी में परिजनों की सहमति से दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 30 अप्रैल को शादी की तारीख तय हुई। बरात हिमाचल प्रदेश के मंडी जानी थी। इसमें 50 बराती शामिल होने थे। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं, लेकिन कोरोना ने उन पर पानी फेर दिया। महामारी को देखते हुए मेहमानों को सूची हटाया गया। शादी में केवल माता-पिता ही शामिल होने थे।
विज्ञापन


संक्रमण इतना बढ़ गया कि घर पर 10 लोगों की भीड़ एकत्रित करने पर भी खतरा था। सावधानी बरतते हुए माता-पिता को भी नहीं बुलाने का फैसला लिया। बिना मेहमानों के घर पर ही शादी करने पर सहमति बनी। 28 अप्रैल को फिर से मुहूर्त निकलवाया। एक मई को दोपहर एक बजे शुभ मुहूर्त पर दोनों ने फ्लैट के अंदर सात फेरे लेकर शादी की सभी रस्मों को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पंडित, माता-पिता और अन्य मेहमान ऑनलाइन शादी में शामिल रहे। शादी की शुरुआत से आखिर तक सभी रस्मों को देखा और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। नवविवाहित जोड़े का कहना है कि वर्चुअल शादी करके अच्छा नहीं लगा। शादी को लेकर तमाम सपने थे, लेकिन इस समय के हालात के हिसाब से यह फैसला सही था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed