फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: MLA Ramesh Dhawala in Shimla meet CM Jairam Thakur

संगठन नेताओं की शिकायत करने शिमला पहुंचे भाजपा विधायक धवाला, आज सीएम से करेंगे मुलाकात

Mon, 02 Nov 2020 10:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Nov 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Himachal News:  MLA Ramesh Dhawala in Shimla meet CM Jairam Thakur
विधायक रमेश धवाला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

संगठन के कुछ नेताओं की शिकायत करने और ज्वालामुखी भाजपा में उपजे विवाद के बाद विधायक रमेश धवाला रविवार को शिमला पहुंच गए। ज्वालामुखी मंडल के भंग होने के बाद वह सोमवार को सीएम जयराम ठाकुर से भेंट करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पूरे ज्वालामुखी मंडल को भंग किया है। यह कार्रवाई अनुशासनहीनता के आरोप में की गई है। इससे ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश धवाला उखड़ गए हैं। उनके समर्थक भी इस कार्रवाई से पहले धवाला को विश्वास में नहीं लेने की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


संगठन के कई नेता पहले भी धवाला के निशाने पर रह चुके हैं। कुछ समय पहले तो उन्होंने पार्टी के एक बड़े नेता के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष भी इसकी शिकायत की थी। अब धवाला दोबारा सीएम जयराम ठाकुर से मिलने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री से समय लिया है।
विज्ञापन


सोमवार को सीएम हमीरपुर दौरे पर होंगे तो वह उनसे वहां रवाना होने से पहले बात कर सकते हैं या फिर शाम को लौटने पर भी उनसे मिल सकते हैं। रविवार शाम को बात की गई तो रमेश धवाला ने कहा कि वह शिमला की राह पर हैं और वह सोमवार को ही सीएम से मिलेंगे। उनसे मिलकर ही सारी बातें की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed