{"_id":"60faba348ebc3e5819389193","slug":"himachal-news-lok-sabha-and-vidhan-sabha-by-election-announcement-with-in-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन में हो सकती है लोकसभा, विधानसभा उप चुनाव की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन में हो सकती है लोकसभा, विधानसभा उप चुनाव की घोषणा
Sat, 24 Jul 2021 11:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:53 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के चुनाव विभाग ने अर्की को छोड़कर मंडी लोकसभा क्षेत्र और जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के अलावा जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव की तारीख का एलान इसी महीने हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग कोरोना और मौसम के अनुमानों को देखते हुए सितंबर के पहले पखवाड़े में सभी उपचुनाव वाले क्षेत्रों में मतदान करा सकता है। हिमाचल समेत देशभर में करीब 90 विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र हैं, जहां उप चुनाव होना है।
विज्ञापन
ऐसे में संभव है कि भारत निर्वाचन आयोग एक साथ सभी जगह उप चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। इधर, हिमाचल प्रदेश के चुनाव विभाग ने अर्की को छोड़कर मंडी लोकसभा क्षेत्र और जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। एम 3 श्रेणी की ईवीएम और वीवीपैट मशीनें पहले ही हरियाणा से मंगवाकर पहले चरण की चेकिंग कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
अर्की के लिए भी हरियाणा से इसी हफ्ते ईवीएम और वीवीपैट पहुंचने की संभावना है। इसके बाद इनकी भी फर्स्ट लेवल क्लीयरेंस (एफएलसी) होगी। सभी जगह कर्मचारियों का पूरा डाटा तैयार कर रैंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर में अपडेट किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार चुनाव की अधिसूचना के बाद 15 अगस्त के बाद उप चुनाव की प्रक्रिया चरम पर पहुंच जाएगी। आदर्श आचार संहिता लगने के 28 दिन के भीतर मतदान होगा।
विज्ञापन
संभव है कि अगले दो दिन में मतगणना के बाद परिणाम जारी हो जाएगा। फिलहाल, हिमाचल प्रदेश का मुख्य निर्वाचन कार्यालय सभी तैयारियों को पूरा कर दोबारा चेकिंग करने की रणनीति पर काम कर रहा है।