फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: lobbying for chief secretary post in himachal pradesh

हिमाचल: मुख्य सचिव की कुर्सी के लिए बड़े अधिकारियों में छिड़ा शीत युद्ध

Thu, 08 Sep 2022 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Sep 2022 01:47 PM IST
सार

जयराम सरकार में अब तक सात मुख्य सचिव रह चुके हैं। सूत्रों के अनुसार संजय गुप्ता के शुभचिंतक उन्हें मुख्य सचिव बनाने के लिए सक्रिय हैं।

विज्ञापन
himachal news: lobbying for chief secretary post in himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव की कुर्सी के लिए राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अफसरशाही में शीत युद्ध छिड़ गया है। वर्तमान मुख्य सचिव आरडी धीमान दिसंबर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं, मगर इस कुर्सी को काबिज करने के लिए प्रदेश की अफसरशाही में अभी से जंग छिड़ गई है। मुख्य सचिव की कुर्सी के लिए वरिष्ठता में आगे माने जा रहे प्रबोध सक्सेना की राह आसान नहीं होगी। सूत्रों के अनुसार आला अधिकारियों का एक समूह सक्सेना को पछाड़कर इस कुर्सी को काबिज करना चाह रहा है, क्योंकि वही इस पद के सबसे निकट माने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


जयराम सरकार ने 14 जुलाई 2022 को तत्कालीन मुख्य सचिव रामसुभग सिंह को हटाकर आरडी धीमान को मुख्य सचिव बनाया। रामसुभग सिंह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हीं के 1987 बैच में उनकी पत्नी निशा सिंह भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। संजय गुप्ता 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इन तीनों अधिकारियों को सुपरसीड कर आरडी धीमान मुख्य सचिव बने हैं। उनसे पहले रामसुभग सिंह को भी साल भर पहले ही मुख्य सचिव बनाया गया था।
विज्ञापन


अनिल खाची को समय से पहले सेवानिवृत्ति लेनी पड़ी थी। उन्हें राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी गई। उनसे पहले डॉ. श्रीकांत बाल्दी भी बीके अग्रवाल को रिप्लेस कर मुख्य सचिव बने थे। जयराम सरकार में अब तक सात मुख्य सचिव रह चुके हैं। सूत्रों के अनुसार संजय गुप्ता के शुभचिंतक उन्हें मुख्य सचिव बनाने के लिए सक्रिय हैं। कुछ अन्य अधिकारियों की भी इस पद पर निगाह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed