{"_id":"61b5ff5a556b420cfa1644b6","slug":"himachal-news-kshatriya-samaj-pradesh-adhyaksh-rumit-thakur-statement-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूमित ठाकुर बोले- आर्थिक आधार पर आरक्षण नहीं होने तक जारी रहेगी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूमित ठाकुर बोले- आर्थिक आधार पर आरक्षण नहीं होने तक जारी रहेगी लड़ाई
Sun, 12 Dec 2021 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुनिहार (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुनिहार (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Dec 2021 07:26 PM IST
सार
रूमित ठाकुर ने कहा कि दस दिन बाद लोगों और सरकार का धन्यवाद करने के लिए फिर यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
रूमित ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष रूमित ठाकुर ने कहा कि जब तक आरक्षण आर्थिक आधार पर नहीं होता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। अपने अधिकार लेने के लिए सामान्य वर्ग आयोग सवर्ण समाज का पहला कदम है। उन्होंने कहा के सवर्ण समाज 10 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाएगा। सामान्य वर्ग आयोग बनने से सवर्ण समाज को अपने अधिकार मिलेंगे। यह अधिकार मांग कर नहीं, बल्कि छीनकर लिए गए हैं।
विज्ञापन
इससे आगामी दिनों में सवर्ण समाज के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि दस दिन बाद लोगों और सरकार का धन्यवाद करने के लिए फिर यात्रा शुरू की जाएगी। धर्मशाला विधानसभा सत्र के पहले दिन पदयात्रा पूरी होने के बाद रूमित ठाकुर कुनिहार लौटे। उनके साथ सवर्ण समाज के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने सवर्ण समाज के लोगों से एक होने का आह्वान किया। साथ ही लोगों का 25 दिनों की पदयात्रा में सहयोग करने का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज के लोग राजनीतिक लोगों की गिरफ्त से बाहर निकलकर अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें। उन्होंने कहा कि समाज होगा, तभी राजनीति होगी। अगर समाज नहीं होगा तो घर भी नहीं होगा।
विज्ञापन