{"_id":"5fe74695853d0f3cf432ede7","slug":"himachal-news-kholudu-lake-in-jobrang-of-lahaul-spiti-district-frozen-due-to-sub-zero-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशे की तरह चमक रही है खोलूडू झील, घाटी में माइनस 16 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशे की तरह चमक रही है खोलूडू झील, घाटी में माइनस 16 डिग्री पहुंचा पारा
Sat, 26 Dec 2020 07:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अशोक राणा, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Dec 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में कड़ाके की ठंड के कारण झीलें और नदी-नाले भी जमने लगे हैं। घाटी में इन दिनों न्यूनतम पारा शून्य से 16 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है। लाहौल के राशिल निवासी इंद्रजीत भानू ने मणिमहेश ट्रैक रूट पर अपने गांव से ठीक ऊपर बर्फ में तब्दील हुई खोलूडू झील (कुभरी) का मनमोहक नजारा कैमरे में कैद किया है।
विज्ञापन
इंद्रजीत भानू की यह यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। लाहौल के पटट्न इलाके में स्थित राशिल गांव होकर पवित्र मणिमहेश झील के लिए पैदल रास्ता निकलता है। लाहौल घाटी में इन दिनों कड़ाके की ठंड के कारण चंद्रभागा नदी के किनारे भी जम गए हैं। वहीं सिस्सू स्थित झील के अलावा कई नदी नाले और झरने भी ठोस बर्फ में तब्दील हो गए हैं।
विज्ञापन
Himachal Pradesh: Kholudu Lake in Jobrang of Lahaul-Spiti district has frozen due to sub-zero temperature. pic.twitter.com/Vjy2V9XXzp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 26, 2020