फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Kangra Airport Runway survey by Pune team

कांगड़ा एयरपोर्ट: पुणे से आई टीम ने मांझी खड्ड से जुड़े हर खड्ड-नाले का किया सर्वे

Thu, 24 Nov 2022 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Nov 2022 12:36 PM IST
सार

कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए मांझी खड्ड के करीब 23 किलोमीटर के क्षेत्र का सर्वे करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal News: Kangra Airport Runway survey by Pune team
सर्वे के लिए पहुंची टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा एयरपोर्ट पर बनने वाले रनवे के सर्वे के लिए पुणे की टीम ने दूसरे दिन मांझी खड्ड से जुड़े हर खड्ड-नाले का सर्वे किया। सर्वे में मांझी से जुड़ने वाली सराह, वहाल और चरान खड्ड के साथ नालों का दौरा कर पानी के बहाव के हर पहलू के साथ खड्ड के फैलाव का अध्ययन किया गया। बरसात में बढ़ने वाले पानी के बहाव को मद्देनजर रखते हुए खड्ड पर रनवे ब्रिज या डैक्ट बनाने की संभावनाओं को तय किया जाएगा।

विज्ञापन


कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए मांझी खड्ड के करीब 23 किलोमीटर के क्षेत्र का सर्वे करवाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधानशाला (सीडब्ल्यूपीआरएस) पुणे के तीन सदस्यों की टीम डॉ. आरजी पाटिल की अध्यक्षता में तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची है। 
विज्ञापन


यह टीम मांझी खड्ड पर ब्रिज निर्माण और उससे जुड़े हर पहलू का अध्ययन कर रही है। इस सर्वे के आधार पर ही टीम फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही अनुमानित तीन महीनों में रनवे की फाइनल ड्राइंग तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट से ही तय होगा कि मांझी खड्ड पर रनवे ब्रिज बन सकेगा या नहीं। अगर रनवे ब्रिज बनने की संभावनाएं होंगी तो उसका निर्माण कैसे होगा। यह फिजिबिलिटी रिपोर्ट ही तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed