फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Husband wife killed in road accident in kullu himachal pradesh

कुल्लू में सड़क हादसा, मंडी के दंपती की मौत, तीन घायल

Mon, 12 Apr 2021 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Apr 2021 05:46 PM IST
सार

  • नेशनल हाईवे-305 पर बंजार की ओर आते समय सुबह हुआ हादसा, बच्चे समेत तीन घायल
  • कार में ब्रेक नहीं लगने से हुआ हादसा, सभी घायल कुल्लू अस्पताल में भर्ती
  • पहले भी मार्च के दौरान जलोड़ा में हुए हादसे में जा चुकी है दंपती की जान

विज्ञापन
Himachal News: Husband wife killed in road accident in kullu himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के तहत नेशनल हाईवे-305 पर घियागी गांव के पास जलोड़ा में सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। सड़क हादसा गाड़ी में ब्रेक नहीं लगने के कारण हुआ है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब पांच बजे घियागी से बंजार की तरफ आ रही कार (एचपी 33 बी 4782) जैसे ही जलोड़ा पहुंची तो यह अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। लेकिन कार में ब्रेक नहीं लगी। इसमें पांच लोग सवार थे, जो आपस में रिश्तेदार हैं। ऐसे में कार सड़क से क्रैश बैरियर तोड़ते हुए 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


इसमें योगेश्वर शर्मा (55) पुत्र मकरध्वज शर्मा, निवासी वार्ड नंबर दस थनेड़ा मेहाल, मंडी और उनकी पत्नी लता शर्मा (55) की मौके पर ही मौत हो गई। योगेश्वर एचआरटीसी में हैड मैकेनिक के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में उनका मंडी से कुल्लू के लिए तबादला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अभी उन्होंने ज्वाइनिंग नहीं की थी। कन्वी शर्मा (24) पुत्री योगेश्वर शर्मा निवासी गांव थनेड़ा, मेहाल, वार्ड नंबर 10, मंडी, नम्रता गौतम (29) पत्नी परवेश सक्सेना निवासी गांव बिजणी, वार्ड नंबर एक, जिला मंडी और प्रियांक सक्सेना (1) पुत्र परवेश सक्सेना निवासी वार्ड नंबर दस, गांव थनेड़ा, जिला मंडी घायल हो गए।


इससे पहले मार्च महीने में भी इसी जगह पर हादसा हुआ था, जिसमें एक दंपती की मौत हो गई थी। उधर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed