फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: HP Private Educational Institutions Regulatory Commission seeks record of Contract recruitment policy of private universities

निजी विश्वविद्यालयों से अनुबंध भर्ती की नीति का ब्योरा तलब

Sat, 13 Feb 2021 11:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Feb 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: HP Private Educational Institutions Regulatory Commission seeks record of Contract recruitment policy of private universities
हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग - फोटो : http://hp.gov.in/hpperc/

हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने राज्य के सभी निजी विश्वविद्यालयों से उनकी अनुबंध भर्ती की नीति का ब्योरा तलब किया है। आयोग ने विश्वविद्यालय (विवि) प्रबंधनों से नियमित फैकल्टी की जानकारी भी मांगी है। आयोग ने निजी विवि प्रबंधनों को इसके लिए इसी माह के अंत तक का समय दिया है। कई निजी विवि पर मनमाने तरीके से अपने कर्मियों की नौकरी छीनने का आरोप है।

विज्ञापन


बीते कुछ माह मेें आयोग के समक्ष हुई सुनवाई के दौरान कई कर्मियों को नौकरियां वापस दिलाई गई हैं। इसी कड़ी में अब आयोग ने निजी विश्वविद्यालयों की भर्ती प्रक्रिया जांचने का फैसला लिया है। नियामक आयोग के समक्ष हर सप्ताह निजी विश्वविद्यालयों से निकाले जाने वाले स्टाफ सहित समय पर वेतन नहीं देने के मामलों की शिकायतें दर्ज होती हैं।
विज्ञापन


आयोग की अदालत दोनों पक्षों की सुनवाई कर मामले हल करती है। कोरोना संकट के दौरान इन मामलों में बहुत अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस तरह के मामले बढ़ने पर अब आयोग ने निजी विश्वविद्यालयों की अनुबंध भर्ती की नीति को जांचने का फैसला लिया है। इसके तहत ही सभी निजी विवि से भर्ती नीति का ब्योरा तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती नीति को परखने के बाद आयोग कमियों को दूर करेगा। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि सभी निजी विश्वविद्यालयों से नियमित और अनुबंध पर नियुक्त फैकल्टी का ब्योरा मांगा गया है। विवि की अनुबंध भर्ती नीति का भी अध्ययन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed