फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News: Himachal Pradesh youngest and bilaspur zila parishad adhyaksh Muskan resigned today

Bilaspur News: हिमाचल की सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

Mon, 27 Mar 2023 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Mar 2023 06:47 PM IST
सार

जिला परिषद के 11 सदस्यों ने 14 मार्च को उपायुक्त बिलासपुर को एक पत्र सौंप कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर करते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी।

विज्ञापन
Himachal News: Himachal Pradesh youngest and bilaspur zila parishad adhyaksh Muskan resigned today
जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिला परिषद बिलासपुर की अध्यक्ष कुमारी मुस्कान और उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने अविश्वास प्रस्ताव पास होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा ने निदेशक को इन पदाधिकारियों का इस्तीफा मंजूरी के लिए भेज दिया है। निदेशक के पास इस्तीफा मंजूर करने के लिए एक माह का समय है। माना जा रहा है कि आगामी दो से तीन दिन में ही इनका इस्तीफा मंजूर कर लिया जाएगा और 10 दिन में नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर फैसला भी हो जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों के तबादले करने पर रोक
विज्ञापन


जिला परिषद के 11 सदस्यों ने 14 मार्च को उपायुक्त बिलासपुर को एक पत्र सौंप कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर करते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। इस पर 27 मार्च को सुबह 11:00 बैठक रखी गई थी। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पारित किया जाना था, लेकिन भाजपा समर्थित अध्यक्ष कुमारी मुस्कान और उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने सोमवार सुबह 10:30 बजे ही उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद उपायुक्त ने जिला परिषद भवन में बाकी सदस्यों को जानकारी दी कि दोनों पदाधिकारियों ने इस्तीफा उन्हें सौंपा हैं। इस्तीफे को आगामी कार्रवाई के लिए जिला पंचायत अधिकारी को दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिला परिषद के 14 सदस्यों में से 11 सदस्य मदन धीमान, आईडी शर्मा, विमला देवी, बेली राम टैगोर, शालू रनौत, प्रोमिला बसु, राजकुमार, शैलजा शर्मा, गौरव शर्मा, मान सिंह और पूजा रानी ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। माना जा रहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के चलते दोनों पदाधिकारियों का इस्तीफा मंजूर करने के लिए निदेशक भी ज्यादा समय नहीं लगाएंगे। दो से तीन दिन में उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह में चुनाव भी करा दिए जाएंगे।

ढाई साल के भीतर ही बदलेगा अध्यक्ष का पद
जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ढाई साल के भीतर ही बदल जाएंगे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद का चुनाव 10 जनवरी 2021 को हुआ था। तब प्रदेश में भाजपा सरकार थी। अध्यक्ष पद के लिए 21 वर्षीय कुमारी मुस्कान को नौ और कांग्रेस समर्थित प्रोमिला वसु उम्मीदवार को पांच मत मिले थे। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रेम सिंह ठाकुर को आठ और कांग्रेस समर्थित आईडी शर्मा को छह मत मिले थे। जिला परिषद में अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed