फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   directorate elementary education himachal pradesh stay on contract teachers transfers

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों के तबादले करने पर रोक

Mon, 27 Mar 2023 05:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Mar 2023 05:13 PM IST
सार

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अभी सिर्फ रिक्त पदों को भरने के लिए तबादले किए जाएंगे।

विज्ञापन
directorate elementary education himachal pradesh stay on contract teachers transfers
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों के तबादले करने पर रोक लगा दी गई है। अनुबंध नीति में छूट होने के प्रावधान के बावजूद ऐसे शिक्षकों के तबादले नहीं करने का फैसला लिया है। प्रदेश में अनुबंध अवधि दो वर्ष है। ऐसे में इन शिक्षकों को तबादले करवाने के लिए नियमित होने का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार ने नियमित शिक्षकों के भी किसी स्कूल में दो साल से कम सेवाकाल से पहले तबादले नहीं करने का फैसला लिया है। रिक्त पदों की जगह और आपसी तबादले भी इस आधार पर नहीं होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को पत्र जारी कर शिक्षकों के तबादले करते समय इन विषयों का विशेष तौर पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अभी सिर्फ रिक्त पदों को भरने के लिए तबादले किए जाएंगे। ऐसे शिक्षकों को ही स्थानांतरित किया जाएगा, जिनका सेवाकाल किसी स्कूल में दो साल से अधिक हो गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed