{"_id":"654870816b2f051ab7042109","slug":"himachal-news-himachal-bsf-jawan-on-poll-duty-killed-in-accidental-grenade-explosion-in-dantewada-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: दंतेवाड़ा में ग्रेनेड फटने से गई कांगड़ा के जवान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: दंतेवाड़ा में ग्रेनेड फटने से गई कांगड़ा के जवान की जान
Mon, 06 Nov 2023 07:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
एजेंसी, दंतेवाड़ा
एजेंसी, दंतेवाड़ा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Nov 2023 07:19 PM IST
सार
उपतहसील राजा का तालाब की नेरना पंचायत के बीएसएफ के जवान बलवीर चंद की रविवार को ड्यूटी के दौरान छत्तीसगढ़ के जिला दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में ग्रेनेड विस्फोट से मौत हो गई है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल बलबीर चंद
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की उपतहसील राजा का तालाब की नेरना पंचायत के बीएसएफ के जवान बलवीर चंद की रविवार को ड्यूटी के दौरान छत्तीसगढ़ के जिला दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में ग्रेनेड विस्फोट से मौत हो गई है। सोमवार शाम को बलवीर चंद की पार्थिव देह जम्मू एयरपोर्ट पर लाए जाने की संभावना है। मंगलवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों से पता चला कि तीन दिन बाद बलवीर चंद छुट्टी पर घर आने वाले थे। परिवार जनों की नए घर में प्रवेश और 31 दिसंबर पर बलवीर चंद की स्वैचिछक सेवानिवृत्ति की तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन
कटेकल्याण पुलिस थाने में बीएसएफ की 70वीं बटालियन में तैनात हेड कांस्टेबल बलवीर चंद रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे टीम के साथ तलाशी अभियान शुरू करने वाले थे। ऐसे में गश्ती दल थाना परिसर से बाहर जा रहा था। इसी दौरान बलवीर के पास पैकेट में रखा हैंड ग्रेनेड फट गया। इससे बलवीर चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने बलवीर चंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारी ने फोन से रविवार शाम लगभग साढ़े पांच बड़े भाई गोरखी राम को बलवीर चंद की दुखद मौत की सूचना दी। पत्नी सुदेश कुमारी को बलवीर के घटना में घायल होने की जानकारी दी गई। रात लगभग आठ बजे उन्हें बलवीर की मौत की दुखद जानकारी दी गई। पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन