{"_id":"6319e29fb21da11869623548","slug":"himachal-news-himachal-anti-narcotics-task-force-launched-a-movie-yes-you-can","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: नशे के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने किया यस, यू कैन का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: नशे के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने किया यस, यू कैन का विमोचन
Thu, 08 Sep 2022 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 08 Sep 2022 06:10 PM IST
सार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस की एकलव्य कला मंच की टीम के साथ मिलकर सच्ची कहानी पर आधारित एक फिल्म यस, यू कैन का विमोचन किया है।
विज्ञापन
यस, यू कैन का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत युवाओं को नशे के खिलाफ अपनी मुहिम में जोड़ने के लिए और उनको जागरूक करने के लिए कई गतिविधियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा स्वंय सहायता समूह, महिला मंडल, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, टैक्सी , ट्रक, बस चालकों व आम जनता को भी नशे के दुष्प्रभावों के संदर्भ में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
साथ ही नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
इसी कड़ी में टास्क फोर्स द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस की एकलव्य कला मंच की टीम के साथ मिलकर सच्ची कहानी पर आधारित एक फिल्म यस, यू कैन का आज विमोचन किया गया है।
विज्ञापन
टास्क फोर्स ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मुहिम में जुड़कर नशे के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग दें।