{"_id":"6980a2091e4bcfef4d05ea59","slug":"himachal-news-him-bus-cards-will-now-also-be-issued-at-lokmitra-centers-a-fee-of-rs-25-has-been-fixed-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: लोकमित्र केंद्रों में भी बनेगा हिम बस कार्ड, 25 रुपये शुल्क तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: लोकमित्र केंद्रों में भी बनेगा हिम बस कार्ड, 25 रुपये शुल्क तय
Mon, 02 Feb 2026 06:39 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:39 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में लोग अब हिम बस कार्ड लोकमित्र केंद्रों में भी बनवा पाएंगे। इसके लिए प्रति कार्ड 25 रुपये शुल्क तय किया गया है।
विज्ञापन
हिम बस कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार ने लोकमित्र केंद्रों में भी हिम बस कार्ड बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रति कार्ड 25 रुपये शुल्क तय किया गया है। सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने 19 अगस्त 2023 की अधिसूचना को संशोधित करते हुए लोकमित्र केंद्रों में एचआरटीसी की हिम बस कार्ड सेवा को भी शामिल कर दिया है।
विज्ञापन
हिम बस कार्ड के आवेदन जमा करने पर लोकमित्र केंद्रों में 25 रुपये प्रति आवेदन सेवा शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क सभी करों सहित होगा और नागरिकों द्वारा देय रहेगा। इन दिनों प्रदेश के सभी बस अड्डों में हिम बस कार्ड बनाने की सुविधा दी जा रही है। बस अड्डों पर भारी भीड़ उमड़ने पर अब लोकमित्र केंद्रों में भी सेवा देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन