{"_id":"5f5e2d88069c9304b275e69c","slug":"himachal-news-hero-cornea-award-given-to-doctor-ashok-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर के डॉ. अशोक कॉर्निया हीरो के विशेष पुरस्कार से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर के डॉ. अशोक कॉर्निया हीरो के विशेष पुरस्कार से सम्मानित
Sun, 13 Sep 2020 08:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
डॉ. अशोक कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले वरिष्ठ नेत्र रोग विषेशज्ञ डॉ. अशोक कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ में हुए वर्चुअल आई डोनेशन फोर्टनाईट (ईडीएफ) 2020 समारोह में नेत्र रोग क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर कॉर्निया हीरो के विशेष पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें पंजाब राज्य के मुख्य सचिव बिन्नी महाजन ने दिया। गौर हो कि पूरे भारत वर्ष में मार्च से जून 2020 तक नेत्र दान करने में 80 प्रतिशत तक गिरावट आई है। केराटोप्लास्टी सर्जरी में भी 78 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इसलिए पंजाब राज्य ने कोर्नियल ब्लाइंडनेस बैकलॉग फ्री (सीबीबीएफ) मुहिम को और तेज करने के लिए विशेष अभियान चलाया है।
विज्ञापन
इसे सफल बनाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसन एंड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ पीजीआईएमजीईआर चंडीगढ़, एनपीसीवीवीआई, पंजाब एंड यूटी चंडीगढ़, रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी (पंजीकृत) होशियारपुर पंजाब, स्ट्रेटेजिक इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एजूकेशन एंड रिसर्च (एसआईपीएचईआर) ने नेत्र रोग और नेत्र दान क्षेत्र में काम करने वाले वॉरियर्स का सम्मान किया।
विज्ञापन
डॉ. अशोक कुमार बिलासपुर के श्री नयनादेवी जी विस क्षेत्र के गांव बस्सी से संबंध रखते हैं। दसवीं कक्षा में पूरे हिमाचल की मेरिट सूची में पहले मैरीटोरियस डॉ. अशोक 1985 में पीजीआई पहुंचे। उन्होंने पीजीआई में आई सोसायटी का गठन किया। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणधीर शर्मा के बड़े भाई डॉ. अशोक कुमार अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों के सफल ऑपरेशन कर चुके हैं।
विज्ञापन