{"_id":"60a11647de5de8681950516f","slug":"himachal-news-gramphu-samdo-road-will-be-restored-for-traffic-by-25-may-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मई तक यातायात के लिए बहाल होगा ग्रांफू-समदो मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मई तक यातायात के लिए बहाल होगा ग्रांफू-समदो मार्ग
Sun, 16 May 2021 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 May 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
ग्रांफू-समदो मार्ग की बहाली में जुटी बीआरओ की मशीनरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीति घाटी को कुंजम के रास्ते जोड़ने वाले ग्रांफू-समदो मार्ग को बीआरओ ने 25 मई तक यातायात के लिए बहाल करने का लक्ष्य रखा है। समदो में तैनात बीआरओ की 108 की टीम कुंजम दर्रा लांघकर बातल में चाचा, चाची ढाबे के पास पहुंच गई हैं। लाहौल छोर से बीआरओ 94 आरसीसी की टीम छतड़ू के करीब पहुंची है। 108 की टीम के पास 11 किलोमीटर, जबकि 94 आरसीसी की टीम के पास लगभग 16 किलोमीटर मार्ग में बर्फ हटाने का कार्य शेष है।
विज्ञापन
संगठन के अधिकारियों ने दावा किया है कि परिस्थितियां अनुकूल रहने पर 25 मई तक ग्रांफू-समदो मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। यह मार्ग गत वर्ष नवंबर में यातायात के लिए बंद हो गया था। कुंजम दर्रा बंद रहने से स्पीति घाटी के लोगों को कुल्लू, मनाली आने-जाने के लिए जलोड़ी व करसोग के रास्ते सफर करना पड़ता है। जनजातीय क्षेत्र स्पीति के बाशिंदे मनाली, कुल्लू की ओर आवाजाही करने के लिए ग्रांफू- समदो सड़क के जल्द बहाली के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
इस रूट से स्पीति के लोग महज सात से आठ घंटे में काजा से मनाली पहुंचते हैं। वर्तमान में इन्हें काजा से रामपुर-जलोड़ी होते हुए मनाली तक 16 से 20 घंटे का सफर करना पड़ रहा है। समदो में तैनात 108 के ओसी चंद्रमा प्रसाद ने कहा कि बातल तक मार्ग बहाल कर दिया गया है। परिस्थितियां अनुकूल रहने पर 25 मई तक समदो-ग्रांफू मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा। बीआरओ की टीमें युद्धस्तर पर मार्ग की बहाली में जुटी हैं।
विज्ञापन