{"_id":"5f6462908ebc3e4b3c5bb01e","slug":"himachal-news-four-killed-in-car-accident-in-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सड़क हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सड़क हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत
Fri, 18 Sep 2020 06:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Sep 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत साधुपुल के पास सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मृतकों की पहचान तेजिंद्र सिंह नेगी (28) पुत्र शेर सिंह भावानगर, किन्नौर, साहिल कंवर (28) पुत्र प्रेम सिंह निवासी धर्मपुर, अमन नेगी (32) पुत्र विजय सिंह आनंद बिहार सपरून और विपिल ठाकुर पुत्र (33) ब्रजेश ठाकुर फेस टू सपरून, सोलन निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने के बाद एसपी मोहित चावला मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार हादसा पंचायत कोटी क्षेत्र के गेहा के पास हुआ। सोलन से चार युवक वाया कंडाघाट-साधुपुल मार्ग से कनेची गांव स्थित नेचर कैंप जा रहे थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे साधुपुल के गेहा के पास कार सड़क से करीब दो सौ मीटर नीचे नाले में जा गिरी। शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली।
विज्ञापन
कोटी पंचायत के कुछ बच्चे सुबह पशुओं को पानी पिलाने बावड़ी ले जा रहे थे। इसी बीच उन्होंने नाले में क्षतिग्रस्त कार को देखा। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और मौके पर पहुंचे। चारों युवक मृत हालत में पड़े थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नाले से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने बताया कि हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
नेचर कैंप के मैनेजर से हुई थी बातचीत
पुलिस के मुताबिक चारों युवक दोस्त थे। नेचर कैंप के मैनेजर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि युवक कैंप आ रहे थे। हादसे से पहले उनकी युवकों से बातचीत हुई थी। युवक रात को कैंप पर नहीं पहुंचे। इसके बाद सुबह पंचायत के लोगों से हादसे की सूचना मिली।