फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : Five engineers of civil defense rescue, spent two nights in minus 15 degree temperature

पुलिस ने रेस्क्यू किए पांच इंजीनियर, माइनस 15 डिग्री तापमान में बिताईं दो रातें

Wed, 18 Nov 2020 04:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 18 Nov 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : Five engineers of civil defense rescue, spent two nights in minus 15 degree temperature
- फोटो : अमर उजाला

रक्षा मंत्रालय के अधीन ऑर्डिनेंस फैक्टरी जबलपुर के पांच इंजीनियर दो रात बर्फ के बीच माइनस 15 डिग्री तापमान के बीच फंसे रहे। लाहौल-स्पीति पुलिस और ग्रासा संस्था के सदस्यों ने मंगलवार रात को पांचों को सुरक्षित रेस्क्यू कर केलांग पहुंचाया है। इंजीनियरों का यह दल पिछले दिनों सैन्य वाहनों की मरम्मत के लिए लेह की तरफ रवाना हुआ था। वापसी में बर्फबारी के बीच सरचू में वाहन खराब हो गया। इन लोगों को दो रातें सरचू में गुजारनी पड़ीं।

विज्ञापन


वहां बीआरओ डेट की मदद से इन्होंने अपने किसी परिचित अधिकारी से संपर्क किया। इस तरह इनके फंसे होने की सूचना केलांग पुलिस को मिली। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि पांच लोगों के सरचू में फंसे होने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी प्रमोद और विजेश के साथ ग्रासा संस्था के रजत को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सरचू की तरफ रवाना किया गया। हालांकि, उस तरफ कड़ाके की ठंड है।
विज्ञापन


जगह-जगह सड़क पर पानी जम गया है। बावजूद इसके जवानों ने सरचू पहुंच कर पांचों लोगों को रेस्क्यू किया और मंगलवार देर शाम सुरक्षित केलांग पहुंचाया। बताया कि सभी लोग सकुशल है। सरचू में बीआरओ की मदद नहीं मिलती तो इनकी मुश्किलें बढ़ सकती थीं। रेस्क्यू किए कुंजीलाल मीणा, गणेश प्रसाद, श्रीकांत साहू, आलोक वर्मा तथा मुन्ना कुमार ने अब राहत की सांस ली है। उन्होंने लाहौल-स्पीति पुलिस और बीआरओ का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed