फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : Fire breaks out at house and hotel in manali and kullu

कुल्लू: आग लगने से दो मकान और होटल जलकर राख

Sun, 15 Nov 2020 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Nov 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : Fire breaks out at house and hotel in manali and kullu
- फोटो : अमर उजाला

दिवाली की रात कुल्लू जिले के गड़सा, बंजार के जिभी में दो मकान जलकर राख हो गए हैं। देर रात मकानों में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। वहीं मनाली में एक होटल भी आग की भेंट चढ़ा है। इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। शनिवार रात जिले में आधा दर्जन से अधिक आग की घटनाएं हुई हैं। जिनमें लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। भेखली सड़क के रामाबाई के पास घास में आग भड़की। इसे जैसे ही बुझाया तो खराहल में नेउली में घास में आग लग गई। शीतला माता मंदिर के पास झाड़ियों में लगी आग को भी दमकल की गाड़ियों ने बुझाया।
विज्ञापन


पहाहल के डोंगल नाले में घास के कोठे में लगी आग को दमकल ने बुझाया। गौरतलब है कि सूखे के चलते इस बार आग की घटनाओं में इजाफा हुआ है। सब फायर ऑफिसर दुर्गादास ने कहा कि दिवाली पर इस बार पिछले साल के मुकाबले अधिक आग की घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed