फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: FIR lodged by police in case of Ballot Paper found in Garbage In Dharampur Solan

कूड़े में मतपत्र मिलने के मामले में एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 14 Feb 2021 09:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Feb 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: FIR lodged by police in case of Ballot Paper found in Garbage In Dharampur Solan
बैलेट पेपर की जांच करते हुए पुलिस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

धर्मपुर मतगणना केंद्र के पास बीते शनिवार को कूड़े के ढेर में मिले मुहर लगे 25 मतपत्रों के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जिला परिषद के दाड़वा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार रहे राजकुमार शर्मा की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 21 जनवरी को जिला परिषद के लिए हुए मतदान के 23 दिन बाद यह मतपत्र कूड़े में मिले हैं। इन मतपत्रों में राजकुमार शर्मा के पक्ष में मतदान हुआ है।

विज्ञापन


इसके अलावा दो सील बंद पैकेट भी बरामद किए गए हैं। राजकुमार शर्मा निवासी गांव धरोआ डाकघर पट्टा महलोग तहसील बद्दी ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी बताया है कि मतदान केंद्र के पास कुछ दस्तावेज भी जलाए गए हैं। उन्होंने मतगणना के दौरान हेराफेरी का भी आरोप लगाया है। उधर, मतपत्र मिलने से चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं लेकिन घटना के दूसरे दिन भी कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि दाड़वा वार्ड से राजकुमार चुनाव हार गए हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी यहां से चुनाव जीतकर जिला परिषद के अध्यक्ष बने हैं। विकास खंड धर्मपुर के स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र के समीप बीते शनिवार को स्थानीय निवासी रामरत्न और एक अन्य व्यक्ति ने कूड़े के ढेर में मतपत्र देखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी बोले- मैं खुद ले रहा अपडेट 
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने रविवार को पुलिस चौकी सुबाथू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतपत्रों के मामले में वह खुद अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस ने पूरे देश में अपराध पर काबू पाने के लिए अन्य राज्यों से बेहतर कार्य किया है। इसके लिए हिमाचल की जनता और पुलिस बधाई की पात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed