फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News: Farmer cut garden of 104 mango trees due to not getting the proper price on the bumper crop

बंपर फसल पर भी उचित दाम न मिलने से काट दिया आम के 104 पेड़ों का बगीचा

Mon, 14 Sep 2020 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर संजय शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
संजय शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Sep 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Farmer cut garden of 104 mango trees due to not getting the proper price on the bumper crop
PIC - फोटो : अमर उजाला

इस बार आम की बंपर फसल होने के बावजूद बागवानों को उचित दाम न मिलने से मायूस घुमारवीं के एक बागवान ने आम के 104 पेड़ों का बगीचा ही काट डाला। अमरपुर पंचायत के चमन लाल के बगीचे में 20 साल से अधिक पुराने दशहरी आम के पेड़ थे। अब वह कोई वैकल्पिक पौधे लगाकर नया बगीचा तैयार करेंगे। चमन ने बताया कि 1996 से मेहनत कर उन्होंने दशहरी आम का बगीचा तैयार किया।

विज्ञापन


सरकार ने हालांकि आम का समर्थन मूल्य 8 रुपये 50 पैसे निर्धारित किया था, लेकिन एकत्रीकरण केंद्र कंदरौर, निहारी और गेहड़वीं में निर्धारित मानदंडों के अनुसार तोड़कर बांस की टोकरी में पहुंचाना और उस पर अन्य खर्च के चलते यह पूरी तरह घाटे का सौदा था। उन्हें 24 किलो का क्रेट 80 रुपये के हिसाब से बड़ी मुश्किल से बेचना पड़ा। इस बार 480 क्रेट आम उत्पादन हुआ था। दाम कम मिलने से उन्होंने फसल ओने-पौने दाम में बेचने के अलावा लोगों में मुफ्त बांटी।
विज्ञापन


विभाग से सलाह करके अब वह देर से तैयार होने वाली आम की फसल लगाएंगे। बागवानी विकास अधिकारी केसी शारदा ने बताया कि उन्होंने सलाह दी कि बागवानों को चौसा, आम्रपाली, मल्लिका या रामकेला जैसी फसल लगाना फायदेमंद होगा। ये किस्में देरी से होती हैं। इसका उचित मूल्य भी मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed