{"_id":"64d7768d0400ab00bb06c646","slug":"himachal-news-fake-job-offers-for-gaggal-airport-kangra-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job Fraud: हेलो!...गगल एयरपोर्ट पर वैकेंसीज निकली हैं, नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को आ रहे फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job Fraud: हेलो!...गगल एयरपोर्ट पर वैकेंसीज निकली हैं, नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को आ रहे फोन
Fri, 25 Aug 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 25 Aug 2023 05:00 AM IST
सार
गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट में जब भी किसी व्यक्ति को नियुक्त किया जाता है, तो उसके लिए बाकायदा नोटिफिकेशन निकाली जाती है। कुछ लोग शातिरों के चंगुल फंस कर थोड़ा-थोड़ा करके बहुत कुछ लुटा देते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हेलो!...गगल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हो रहा है। वहां पर आने वाले हवाई जहाजों की संख्या में भी वृद्धि होगी। ऐसे में वहां पर कर्मचारियों को भर्ती किया जाना है। अगर आपको एयरपोर्ट में नौकरी चाहिए तो आपको सिक्योरिटी के रूप में कुछ रुपये जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
कुछ इस तरह की फोन कॉल्स जिला कांगड़ा के युवाओं को शातिरों की ओर से की जा रही हैं। इस दौरान शातिर युवाओं को लोडर, रिसेप्शन और चालक समेत अन्य पदों का ऑफर दिए जा रहे हैं। साथ ही वे युवाओं से पद के अनुसार तीन से पांच हजार तक रुपयों की मांग सिक्योरिटी के रूप में कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो शातिरों की ओर से जिला कांगड़ा के 8 से 10 युवाओं को इस तरह के फोन काॅल्स आ चुके हैं। जिन युवाओं को फोन आए हैं, उन्होंने किसी प्रकार के पैसों का लेनदेन करने से पहले उन्होंने अपने स्तर पर छानबीन की है। इसके चलते वे ठगी का शिकार होने से बच गए।
विज्ञापन
थोड़ा-थोड़ा करके बहुत कुछ लुटा देते हैं लोग : धीरेंद्र
इस संदर्भ में गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट में जब भी किसी व्यक्ति को नियुक्त किया जाता है, तो उसके लिए बाकायदा नोटिफिकेशन निकाली जाती है। कुछ लोग शातिरों के चंगुल फंस कर थोड़ा-थोड़ा करके बहुत कुछ लुटा देते हैं। शातिर पहले एक-दो हजार रुपये की मांग करते हैं। इसके बाद उनकी मांग पांच से 10 हजार तक हो जाती है। बाद में इससे भी अधिक की मांग करते हैं। असके चलते युवा हजारों रुपये लुटा कर ठगी का शिकार बनते हैं।
पुलिस के पास ठगी का मामला नहीं आया है। विभाग ठगी से बचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग लालच में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। किसी भी तरह का पैसों का लेनदेन करने से पहले पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लें। - शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा।