फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal news: exservicemen make road itself in bilaspur himachal pradesh

बिलासपुर: सरकार ने अनदेखी की तो पूर्व सैनिकों ने खुद बना दी सड़क

Mon, 09 Aug 2021 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Aug 2021 05:49 PM IST
सार

पूर्व सैनिकों ने विधायक सुभाष ठाकुर से मांग की है कि जल्द इस क्षेत्र का दौरा कर सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन करवाएं।

विज्ञापन
himachal news: exservicemen make road itself in bilaspur himachal pradesh
सड़क का निर्माण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अनदेखी की तो पूर्व सैनिकों ने सदर विधानसभा क्षेत्र के सरयूण चलैहली गांव तक खुद ही ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण करवा दिया। इस पर तीन लाख रुपये खर्च आया है। पूर्व सैनिकों ने कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर जमथलीघाट, बाहन, सिंबलु तथा प्लान के गांवों को सड़क से जोड़ा। ये गांव आजादी के बाद भी सड़क से महरूम थे। 

विज्ञापन


जन प्रतिनिधियों को कई बार सड़क बनाने को लेकर ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पूर्व सैनिक राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गांव जमथलीघाट, बाहन, सिंबलू तथा प्लान के लोगों को आजादी के 75 वर्ष के बाद भी सड़क से नहीं जोड़ा गया था। कांग्रेस तथा भाजपा सरकारों से ग्रामीण सड़क बनाने की मांग करते रहे। कई बार सड़क निकालने के प्रयास भी हुए, लेकिन हर बार कोई न कोई अड़चन आने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन


बीमार होने की स्थिति में मरीजों को पालकी में अस्पताल पहुंचाना पड़ता था। समय पर अस्पताल न पहुंचने से तीन से चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। इनमें एक पूर्व सैनिक सरवन कुमार भी थे। राजेश ठाकुर ने बताया कि वह कई बार केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा मुख्यमंत्री को भी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क बनाने का बीड़ा जमथलीघाट के पूर्व सैनिक रमेश चंद ने उठाया। निर्माण कार्य हिडिंबा देवी मंदिर से शुरू किया, लेकिन कुछ जमीन विवादित होने से काम रुक गया। जो सड़क निकाली थी, भारी वर्षा से कई जगह डंगे गिर गए, लेकिन रमेश चंद ने हार नहीं मानी। दोबारा ग्रामीणों की बैठक बुलाई और पूर्व वार्ड मेंबर दीनानाथ को कामकाज संभालने की जिम्मेदारी दी। फिर सड़क का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने खुद पत्थरों को तोड़कर इस सड़क को बनाया। जेसीबी का खर्चा भी खुद उठाया। 


सड़क बनाने में पूर्व सैनिक रमेश चंद, राजेश ठाकुर, कैप्टन सुख लाल, पूर्व वार्ड मेंबर दीनानाथ, सुरेश कुमार, किशोरी लाल, प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, रोशन लाल, मंजीत सिंह, विवेंदर ठाकुर तथा लवनीश कुमार का भी सहयोग रहा। पूर्व सैनिकों ने विधायक सुभाष ठाकुर से मांग की है कि जल्द इस क्षेत्र का दौरा कर सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन करवाएं। उधर, विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र का समापन होने के बाद वह मौके का मुआयना करेंगे। अगर उनसे मिलने के लिए उक्त गांवों के लोग आते हैं तो उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed