फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Explosion in illegal crackers factory in una Two women killed Death Toll Reaches eight

ऊना पटाखा फैक्टरी हादसा: दो और महिलाओं ने तोड़ा दम, अब तक आठ की मौत

Fri, 25 Feb 2022 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Feb 2022 06:36 PM IST
सार

मृत महिलाओं की पहचान असगारी (40) पत्नी नोजे निवासी बसेट, बदायूं और जाफरी (45) पत्नी नूर मोहम्मद निवसी फतेहगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। छह घायलों का अभी पीजीआई चंडीगढ में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Himachal News: Explosion in illegal crackers factory in una Two women killed Death Toll Reaches eight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल के बाथू स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में गत मंगलवार को लगी आग से घायल हुईं दो महिलाओं ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान गुरुवार रात दम तोड़ दिया। इस हादसे में मृतक महिलाओं की संख्या आठ पहुंच गई है। छह महिलाओं की मौत हादसे वाले दिन ही हो गई थी। अभी पीजीआई में छह घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार देर शाम महिलाओं के बेसुध होने पर तीमारदारों ने इसकी सूचना डॉक्टरों को दी। जांच के बाद दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत महिलाओं की पहचान असगारी (40) पत्नी नोजे निवासी बसेट, बदायूं और जाफरी (45) पत्नी नूर मोहम्मद निवसी फतेहगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। छह घायलों का अभी पीजीआई चंडीगढ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


एक घायल पीजीआई पहुंचने के बाद अंबाला स्थित अपने रिश्तेदारों के पास उपचार के लिए चला गया है। तीन घायल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन थे, जिनमें से एक को छुट्टी दे दी गई है। उधर, डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि दोनों मृतक महिलाओं के परिजनों को 50-50 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर जिला प्रशासन ने प्रदान कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed