{"_id":"60d86d038134d06c4833ae9f","slug":"himachal-news-doctor-pen-down-strike-for-two-hours-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे डॉक्टर, प्रैक्टिसिंग अलाउंस कम करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे डॉक्टर, प्रैक्टिसिंग अलाउंस कम करने का विरोध
Sun, 27 Jun 2021 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Jun 2021 05:51 PM IST
सार
पंजाब वेतन आयोग के तहत डॉक्टरों का प्रैक्टिसिंग अलाउंस 25 से 20 फीसदी कर बेसिक वेतन से डी-लिंक करने का डॉक्टरों में रोष है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से दो घंटों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर रहेंगे। हड़ताल के साथ ही डॉक्टर अस्पताल परिसर में गेट मीटिंग करेंगे। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी मुख्य मांग पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर है।
विज्ञापन
पंजाब वेतन आयोग के तहत डॉक्टरों का प्रैक्टिसिंग अलाउंस 25 से 20 फीसदी कर बेसिक वेतन से डी-लिंक करने का डॉक्टरों में रोष है। डॉ. वर्मा ने कहा कि डेंटल मेडिकल अफसर संघ, आयुर्वेदिक मेडिकल अफसर संघ, वेटरनेरी अफसर संघ के साथ मिलकर एक मजबूत योजना बनाई जाएगी और इन सिफारिशों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा चंबा जिले में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मेडिकल अफसर इंचार्ज के साथ दुर्व्यवहार और उनके परिवारों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के मामले पर भी चर्चा होगी। इस मामले में सरकार से प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन