फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Directorate of Higher Education Shimla direction for scholarship of 468 students

National Scholarship Portal: 468 विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पर संकट, निदेशालय ने किया आगाह

Sun, 26 Jun 2022 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Jun 2022 11:29 AM IST
सार

नेशनल स्कालरशिप पोर्टल ने अधूरी जानकारियां होने पर विद्यार्थियों को धनराशि जारी नहीं की है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 28 जून तक आवेदन फार्म दुरुस्त करने का इन विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया है।

विज्ञापन
Himachal News: Directorate of Higher Education Shimla direction for scholarship of 468 students
छात्रवृत्ति- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 468 विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2021-22 पर संकट खड़ा हो गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के इन विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों में गलत नाम, बैंक अकाउंट नंबर और आधार नंबर देने से छात्रवृत्ति रुक गई है। नेशनल स्कालरशिप पोर्टल ने अधूरी जानकारियां होने पर इन विद्यार्थियों को धनराशि जारी नहीं की है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 28 जून तक आवेदन फार्म दुरुस्त करने का इन विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को निदेशालय की ओर से छात्रवृत्ति लेने वाले प्रदेश और प्रदेश से बाहर स्थित निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के प्रभारियों को पत्र जारी कर इस बाबत आगाह किया है। निर्धारित तारीख तक आवेदन पत्रों में सही जानकारी नहीं देने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने के लिए शिक्षण संस्थानों के प्रभारी जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 12 मई से विद्यार्थियों को आवेदन पत्रों को दुरुस्त करने का मौका दिया गया था। 24 जून तक 468 विद्यार्थियों ने अपने आवेदन पत्र ठीक नहीं करवाए हैं। आवेदनों पत्र में दिए गए बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर, यूआईडी नंबर और नाम-पते गलत दिए गए हैं। नेशनल स्कालरशिप पोर्टल ने इन गलत जानकारियों को चिन्हित करते हुए इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां जारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि अब आवेदन पत्रों में जानकारियां ठीक करवाने के लिए 28 जून तक का आखिरी मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed