फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Dipo owner make fraud of ration by fake ration card

डिपो संचालक ने फर्जी राशन कार्ड से हड़पा गरीबों का राशन

Mon, 21 Sep 2020 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Sep 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Dipo owner make fraud of ration by fake ration card
सांकेतिक तस्वीर

फर्जी राशन कार्ड से गरीबों के हिस्से का सस्ता राशन हड़पने और उसकी कालाबाजारी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सस्ते राशन की दुकान के संचालक ने पहले रिकॉर्ड में हेराफेरी कर लाखों रुपये का गरीबों का राशन हड़पा और जब नागरिक आपूर्ति विभाग ने विभागीय जांच शुरू की तो आरोपी ने जांच में पकड़े जाने से बचने को रिकॉर्ड गायब कर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन


सोलन जिले की कसौली तहसील के घारसी निवासी एक व्यक्ति ने विजिलेंस से शिकायत की। इसके बाद दुकान संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। घारसी गांव के दिनेश कुमार ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत की कि फेयर प्राइस शॉप का संचालक उमा दत्त 53 फर्जी राशन कार्डों की मदद से सस्ते राशन की कालाबाजारी करता है।
विज्ञापन


शिकायत पर ब्यूरो ने प्रारंभिक जांच शुरू की और नागरिक आपूर्ति विभाग से रिकॉर्ड तलब किया। विभाग के इंस्पेक्टर गिरीश नेस्टा और धर्मेश शर्मा की रिपोर्ट में पता चला कि उमा दत्त ने जून और सितंबर 2016, फरवरी से दिसंबर 2017 और जनवरी 2018 से अक्तूबर 2018 में विभाग को डिपो की गलत जानकारी भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून और जुलाई 2018 के अंत्योदय श्रेणी की चीनी की भी गलत जानकारी भेजी। अगस्त 2017 का 700 किलो एपीएल श्रेणी का चावल, सितंबर 2017 का बीपीएल का 300 किलो चावल और एनएफएसए का 200 किलो चावल का ब्योरा भी संबंधित सेल और प्राप्ति रजिस्टर में दर्ज नहीं किया। यह भी पता चला कि दस किलो आटा व पचास किलो चावल की गलत जानकारी रजिस्टर में दर्ज थी।


इस पर जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी (डीएफएससी) ने उस पर जुर्माना लगाया था। डीएफएससी ने जब जांच शुरू कराई तो उमा दत्त ने रिकॉर्ड गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी। प्रारंभिक जांच में पूरी जानकारी सामने आने के बाद ब्यूरो ने दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed