फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal news: Dalai Lama statement on tibet and china

Dalai Lama: तिब्बती लोगों के दिलों में बसे धर्म को नष्ट नहीं कर सकता चीन

Tue, 14 Jun 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 14 Jun 2022 05:00 AM IST
सार

दलाईलामा ने कहा कि इस पृथ्वी पर बहुत सारे धर्म और परंपराएं हैं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं और मानता हूं कि सब अच्छे हैं। भारत में ही देखें तो सभी लोग एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
himachal news: Dalai Lama statement on tibet and china
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा। - फोटो : संवाद

विस्तार

बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा है कि चीन तिब्बती लोगों के दिलों में बसे धर्म को नष्ट नहीं कर सकता है। चीन का प्रयास है कि बुद्धजन को नष्ट कर दें। तिब्बती बौद्ध धर्म और संस्कृति को खत्म कर दिया जाए। लेकिन चीन तिब्बती लोगों के दिल में बसे धर्म को कैसे नष्ट कर सकता है। हमने हजारों वर्षों से इस परंपरा को संजोकर रखा है। आज वैज्ञानिक भी इसमें रुचि दिखा रहे हैं और अध्ययन के लिए हमारे पास आ रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्य बौद्ध मंदिर मैक्लोडगंज में त्रिगुण पावन बुद्ध पूर्णिमा पर आचार्य जे चोंग्खापा रचित ‘बोधिपथ क्रम पिंडार्थ एवं अवलोकितेश्वर जिनसागर’ के दो दिवसीय अभिषेक के पहले दिन दलाईलामा ने कहा कि इस पृथ्वी पर बहुत सारे धर्म और परंपराएं हैं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं और मानता हूं कि सब अच्छे हैं। भारत में ही देखें तो सभी लोग एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। यह बहुत अच्छी बात है। मैं बौद्ध भिक्षु हूं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हम तिब्बत से भारत आए थे तो पंडित जवाहर लाल नेहरू से अनुरोध किया था कि हम तिब्बतियों की अपनी भाषा है, अपनी लिपि है। हमारे बच्चों को तिब्बती पढ़ाने के लिए अलग से विद्यालय की आवश्यकता है। फिर हमें विद्यालय की अनुमति मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed