फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: crash barrier to avoid road accidents in himachal pradesh

लोक निर्माण विभाग: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लगाए जाएंगे क्रैश बैरियर

Sun, 11 Sep 2022 11:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Sep 2022 11:35 AM IST
सार

प्रदेश में सड़कों की लंबाई 38,035 किलोमीटर है। महज 520 किलोमीटर पर क्रैश बैरियर हैं।

विज्ञापन
himachal news: crash barrier to avoid road accidents in himachal pradesh
क्रैश बैरियर- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार 20 किलोमीटर पर क्रैश बैरियर लगाने जा रही है। रोड सेफ्टी के तहत इन बैरियर को लगाने में आठ करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। लोक निर्माण विभाग को यह राशि मिल गई है। अब जल्द कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। प्रदेश में सड़कों की लंबाई 38,035 किलोमीटर है। महज 520 किलोमीटर पर क्रैश बैरियर हैं।

विज्ञापन


बीते महीनों शिमला में आयोजित परिवहन विकास एवं सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में भी क्रैश बैरियर न होने की बात सामने आई थी। इसमें दो फीसदी सड़कों पर भी क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं। इससे रोजाना सड़क हादसों में कई लोगों की जानें जा रही हैं। सड़क किनारे क्रैश बैरियर न होने से बीते पांच सालों में 3,000 से अधिक दुर्घटनाओं में 2,600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने भी पीडब्ल्यूडी को हर जिले में 10 ऐसी सड़कों की सूची दी है, जहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन सड़कों को सुधारने के साथ क्रैश बैरियर और सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि हिमाचल की जिन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं पहले चरण में किनारों पर क्रैश बैरियर लगाए जाने हैं। लोक निर्माण विभाग हर सप्ताह सड़क की हालत को सुधारने के लिए समीक्षा बैठक कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


900 ब्लैक स्पॉट में सुधार
पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता अजय गुप्ता ने बताया कि 6,500 ब्लैक स्पॉट में से 900 सुधार दिए हैं। सरकार को 159 करोड़ का प्लान भेजा है। पैसा मिलते ही अन्य स्पॉट भी सुधारे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed