फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Covid test of patients coming to hospitals in himachal pradesh

हिमाचल: अस्पताल आने वाले मरीजों के फिर होंगे कोरोना टेस्ट, सरकार ने सैंपलिंग बढ़ाने के दिए आदेश

Mon, 25 Apr 2022 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Apr 2022 10:35 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश दिए हैं। सभी जिलों के उपायुक्तों को विशेष टीमें बनाने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
Himachal News: Covid test of patients coming to hospitals in himachal pradesh
कोरोनावायरस- सांकेतिक - फोटो : PIB

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले सभी मरीजों के फिर कोरोना टेस्ट होंगे। दिल्ली और प्रदेश के अन्य पड़ोसी राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने जिलों के प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया है।

विज्ञापन


कोरोना की चौथी लहर की आशंका के चलते राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सख्ती के आदेश जारी किए गए हैं। बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग होगी। प्रदेश के पर्यटक स्थलों में भी चौकसी बढ़ाने के लिए कहा गया है। हर जिले में प्रतिदिन 500 से ज्यादा सैंपल लेने होंगे। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में प्रदेश के हर जिले में बहुत कम कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। बीते शनिवार को प्रदेश में 1,150 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 75 लोग पॉजिटिव निकले, जबकि रविवार को मात्र 385 लोगों के सैंपल लिए गए हैं और 74 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल में अभी बिलासपुर और लाहौल-स्पीति कोरोना मुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने कहा है कि कोरोना के प्रति लापरवाही खतरनाक हो सकती है। लोगों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है। मास्क सभी को पहनना होगा। 

रविवार को लिए 385 सैंपल
जिला           सैंपल
कांगड़ा    117
सोलन    100
ऊना    52
चंबा    33
शिमला    25 
लाहौल-स्पीति    16
हमीरपुर    15
कुल्लू    13
मंडी    7
बिलासपुर    3
सिरमौर    3
किन्नौर    1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed