{"_id":"5f1bd358f1f406724f014f6f","slug":"himachal-news-covid-recovery-rate-in-himachal-pradesh-and-covid-recovery-rate-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में संक्रमण से मृत्यु दर 2.45 और हिमाचल में है 0.84 फीसदी, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में संक्रमण से मृत्यु दर 2.45 और हिमाचल में है 0.84 फीसदी, ये है वजह
Sat, 25 Jul 2020 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से हिमाचल के लोग कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित हैं। यहां के लोगों का खानपान और दिनभर अपने कार्यों में व्यस्तता इस बीमारी से बचाव करने में कारगर साबित हो रही है। पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते लोग कठिन परिस्थितियों में जीवन-यापन करते हैं। इससे लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत है। देशभर में कोरोना के आंकड़े और मृत्यु दर इस बात की पुष्टि करते हैं।
विज्ञापन
देश में कोरोना से मृत्यु दर 2.45 फीसदी है, जबकि हिमाचल में 0.84 है। इसी तरह देश में मिलियन (10 लाख) पर 11 हजार और हिमाचल में 17 हजार लोगों के टेस्ट हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण का पॉजिटिव रेट भी अन्य राज्यों की अपेक्षा हिमाचल का बेहतर है। यह 1.6 फीसदी है जबकि पंजाब का 2.3, उत्तराखंड का 3.78, हरियाणा का 5.8 और दिल्ली का 2. 95 फीसदी है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को कोरोना अपनी गिरफ्त में ले रहा है। हिमाचल में अभी जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है, वह किसी न किसी गंभीर बीमारी की गिरफ्त में थे।
विज्ञापन
इन बीमारियों में कैंसर, दमा, किडनी का फेल होना आदि शामिल है। हिमाचल में अभी तक कोरोना का गंभीर मामला नहीं आया है। 95 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं। इसका कारण लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत होना है। हिमाचल में जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वह अधिकांश बाहर के ही हैं।