{"_id":"619bb3eb8a1e3016547bd5c8","slug":"himachal-news-covid-19-vaccination-second-dose-target-by-3-december-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 3 दिसंबर को पूरा होगा कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का 100 फीसदी लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 3 दिसंबर को पूरा होगा कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का 100 फीसदी लक्ष्य
Mon, 22 Nov 2021 08:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 22 Nov 2021 08:46 PM IST
सार
किन्नौर और सोलन जिले में सौ फीसदी लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। शिमला, ऊना में 93 फीसदी जबकि अन्य जिलों में 83 फीसदी से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। लक्ष्य पूरा होने के बाद भी वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का 100 फीसदी लक्ष्य अब 30 नवंबर की बजाय 3 दिसंबर को पूरा होगा। 4 दिसंबर को इस उपलक्ष्य में मंडी में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे होगा, जिसमें डॉ. मनसुख मांडविया कुछ लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे।
विज्ञापन
किन्नौर और सोलन जिले में सौ फीसदी लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। शिमला, ऊना में 93 फीसदी जबकि अन्य जिलों में 83 फीसदी से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। लक्ष्य पूरा होने के बाद भी वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार प्रदेश में 53.77 लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जानी थी। कार्यक्रम तीन दिन आगे बढ़ने के साथ ही अब लक्ष्य को भी बढ़ाया गया है। इसे 55.23 लाख कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक 46 लाख लोगों को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने बताया कि प्रदेश दूसरी डोज में भी 100 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाने के करीब है। 4 दिसंबर को मंडी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।