फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Covid 19 hospitals in sirmour himachal pradesh

सिरमौर में कोविड केयर सेंटर पैक, नए के लिए भवनों की तलाश तेज

Fri, 24 Jul 2020 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर हितेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Jul 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Covid 19 hospitals in sirmour himachal pradesh
नाहन के कंटेनमेंट जोन एरिया गोविंदगढ़ में पेट्रोल पंप के समीप नाके पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

गोविंदगढ़ मोहल्ला से फैले कोरोना संक्रमण ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मरीजों के लगातार बढ़ रहे आंकड़े से जिले के दोनों कोविड केयर सेंटर पैक हो गए हैं। इनमें अब नए मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। पच्छाद के सराहां सेंटर में 32 तो नाहन के त्रिलोकपुर में 60 बेड की व्यवस्था है जबकि एक्टिव केस 120 हो गए हैं।  

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि सराहां और त्रिलोकपुर कोविड केयर सेंटर की क्षमता पूरी हो चुकी है। नए मरीजों के लिए पांवटा व संगड़ाह में केयर सेंटर बनाने के लिए भवन तलाशे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सेंटर बनाने के लिए क्षेत्र का दौरा कर रही हैं। जल्द ही सेंटर बनाए जाने के बाद नए मरीजों को वहां रखा जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नए मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे के साथ जिला प्रशासन भी पांवटा साहिब और संगड़ाह में नए कोविड सेंटर बनाने के लिए सरकारी भवनों को तलाश रहा है।  संगड़ाह में एक छात्रावास को कोविड केयर सेंटर के लिए चुना गया लेकिन अगले ही दिन इसका विरोध शुरू हो गया। पांवटा के तारूवाला स्कूल और पॉलीटेक्नीक कॉलेज धौलाकुआं के भवन में भी व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है ताकि यहां नए मरीजों को भर्ती किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed