{"_id":"5f1986405c9cb93f8461ba30","slug":"himachal-news-covid-19-hospitals-in-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में कोविड केयर सेंटर पैक, नए के लिए भवनों की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में कोविड केयर सेंटर पैक, नए के लिए भवनों की तलाश तेज
Fri, 24 Jul 2020 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर
हितेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
नाहन के कंटेनमेंट जोन एरिया गोविंदगढ़ में पेट्रोल पंप के समीप नाके पर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदगढ़ मोहल्ला से फैले कोरोना संक्रमण ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मरीजों के लगातार बढ़ रहे आंकड़े से जिले के दोनों कोविड केयर सेंटर पैक हो गए हैं। इनमें अब नए मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। पच्छाद के सराहां सेंटर में 32 तो नाहन के त्रिलोकपुर में 60 बेड की व्यवस्था है जबकि एक्टिव केस 120 हो गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि सराहां और त्रिलोकपुर कोविड केयर सेंटर की क्षमता पूरी हो चुकी है। नए मरीजों के लिए पांवटा व संगड़ाह में केयर सेंटर बनाने के लिए भवन तलाशे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सेंटर बनाने के लिए क्षेत्र का दौरा कर रही हैं। जल्द ही सेंटर बनाए जाने के बाद नए मरीजों को वहां रखा जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नए मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे के साथ जिला प्रशासन भी पांवटा साहिब और संगड़ाह में नए कोविड सेंटर बनाने के लिए सरकारी भवनों को तलाश रहा है। संगड़ाह में एक छात्रावास को कोविड केयर सेंटर के लिए चुना गया लेकिन अगले ही दिन इसका विरोध शुरू हो गया। पांवटा के तारूवाला स्कूल और पॉलीटेक्नीक कॉलेज धौलाकुआं के भवन में भी व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है ताकि यहां नए मरीजों को भर्ती किया जा सके।
विज्ञापन
